US ट्रेड डील पर बोले वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, राष्ट्र हित सबसे ऊपर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 5 जुलाई 2025 (00:00 IST)
Commerce Minister Goyal on India US Trade Deal: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत समयसीमा के आधार पर कोई व्यापार समझौता नहीं करता है और अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते को तभी स्वीकार करेगा, जब यह पूरी तरह अंतिम रूप ले लेगा, ठीक से संपन्न होगा और राष्ट्रहित में होगा।
 
गोयल ने यह भी कहा कि भारत यूरोपीय संघ, न्यूजीलैंड, ओमान, अमेरिका, चिली और पेरू सहित विभिन्न देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर बातचीत कर रहा है। उन्होंने अमेरिका के साथ प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह एफटीए तभी संभव है, जब यह दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद हो। गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय हित हमेशा सबसे ऊपर होना चाहिए। इसे ध्यान में रखते हुए यदि कोई समझौता होता है तो भारत विकसित देशों के साथ करार करने के लिए हमेशा तैयार है।
 
राष्ट्र हित सबसे पहले : अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौता नौ जुलाई तक हो पाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर गोयल ने कहा कि भारत कभी भी समयसीमा या निर्धारित समय के आधार पर कोई व्यापार समझौता नहीं करता है। जब समझौता अच्छी तरह हो जाएगा, पूरी तरह से अंतिम रूप ले लेगा और देश के हित में होगा, तभी हम इसे स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल व्यापार वार्ता के लिए वॉशिंगटन जाने की कोई योजना नहीं है।
 
खत्म हो रही है समयसीमा : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर दो अप्रैल को 26 प्रतिशत का अतिरिक्त जवाबी शुल्क लगा दिया था। हालांकि कुछ दिन बाद ही इसे 90 दिनों के लिए यानी नौ जुलाई तक के लिए टाल दिया गया था। इस बीच, अमेरिका द्वारा लगाया गया 10 प्रतिशत मूल शुल्क अभी भी लागू है।
 
नौ जुलाई की समयसीमा खत्म होने के पहले भारत और अमेरिका एक अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिशों में लगे हुए हैं। इसके लिए दोनों पक्षों के अधिकारियों और मंत्रियों के स्तर पर कई दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

RJD का पलटवार, मनोज झा बोले- बिहार चुनाव से दूर रहे AIMIM

पलक्कड़ में Nipah Virus की पुष्टि, लॉकडाउन जैसे हालात, केरल में अलर्ट जारी

कौन है गैंगस्टर अमित दबंग, जिसे शादी के लिए मिली 5 घंटे की पैरोल

प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एवं टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

तबाही की तारीख आई, समंदर से उठेंगी दैत्याकार लहरें, क्या हकीकत में बदल जाएगा खौफनाक सपना

अगला लेख