केरल में आज आ सकता है मानसून, कई राज्यों में हुई वर्षा, राजस्थान में लू की आशंका

Webdunia
गुरुवार, 26 मई 2022 (08:31 IST)
नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और उससे सटे इलाके पर बना हुआ है। यह पूर्व की ओर बढ़ रहा है। एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है। इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा उत्तर-पूर्व अरब सागर तक जा रही है। झारखंड के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
 
अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्व अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

ALSO READ: Weather Update: मानसून की सक्रियता बढ़ी, कुछ राज्यों में हुई वर्षा, तापमान में आई गिरावट
 
कई राज्यों में हुई वर्षा : स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी असम, तटीय आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में एक या दो जगहों पर भारी बारिश हुई। असम, त्रिपुरा, बिहार के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक तमिलनाडु, केरल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश के मध्य और पूर्वी हिस्सों, पूर्वी राजस्थान और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई। तेलंगाना, ओडिशा उत्तरी कोंकण और गुजरात के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश हुई।



ALSO READ: केरल में प्री- मानसून नहीं, बादलों ने आकार और बारिश ने बदला पैटर्न, आखिर क्‍या है वजह, क्‍या ये तबाही का संकेत है?
भारी बारिश की संभावना : अगले 24 घंटों के दौरान असम के पूर्वी हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, केरल और दक्षिण तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। सिक्किम, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

 
राजस्थान में लू की आशंका : दक्षिण के कई राज्यों में प्री मानसून बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे में मानसून के केरल पहुंंचने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण और पूर्वी उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू जैसी स्थिति होने की संभावना है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

5वें चरण में 57.40 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने, भारत में 1 दिन का शोक

भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुस्त रही मतदान की रफ्तार, आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

AAP की मुश्किलें बढ़ीं, ED की चार्जशीट में खुलासा अमेरिका, ईरान, यूएई जैसे देशों से मिली करोड़ों की फंडिंग

दिग्विजय सिंह का दावा, I.N.D.I.A. गठबंधन को वैसा ही समर्थन मिल रहा, जैसा 1977 में...

भाजपा को वोट दोगे तो ही मिलेगा पुण्य, PM मोदी ने ऐसा क्यों कहा

केजरीवाल के खिलाफ मेट्रो और दीवार पर लेखन करने वाला आरोपी बरेली से गिरफ्तार

16 दिन में भारत से निर्यात हुआ 45,000 टन प्याज

पति से झगड़े के बाद महिला ने की बच्ची की हत्या, 4 KM तक शव के साथ घूमी

झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चेतावनी भी दी

अगला लेख