सोनिया के खिलाफ 'अपमानजनक' टिप्पणी के लिए माफी मांगें खट्टर : कांग्रेस

Webdunia
सोमवार, 14 अक्टूबर 2019 (15:40 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा अपमानजनक टिप्पणी करने से जुड़ी खबर को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि इस 'असंसदीय एवं निंदनीय' बयान के लिए खट्टर को देश की सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

पार्टी ने यह दावा भी किया कि इस विधानसभा चुनाव में हरियाणा की महिलाएं खट्टर को उनकी 'महिला विरोधी सोच' के लिए सबक सिखाएंगी। कांग्रेस ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अपने तुच्छ बयान, महिलाओं के अपमान और असामाजिक सोच के लिए मुख्यमंत्री खट्टर को देश की समस्त महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा, मुख्यमंत्री खट्टर जी, आपके लिए महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना कोई नई बात नहीं है, लेकिन आपने सोनिया जी के खिलाफ जो टिप्पणी की है वह पूरे नारी समाज का घोर अपमान है। आपके शासन में हरियाणा क्राइम कैपिटल बन गया है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री जी, हरियाणा की आधी आबादी आगामी 21 अक्टूबर को आपको सबक सिखाने के लिए तैयार है।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने एक बयान जारी कर कहा, मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की टिप्पणी की निंदा करती हूं। सुष्मिता ने कहा, उनकी टिप्पणी असंसदीय और निंदनीय है। यह महिलाओं के प्रति उनके और भाजपा के अपमानजनक रुख को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, विमर्श के स्तर को नीचे ले जाना बेरोजगारी और गंभीर आर्थिक मंदी जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा, क्या इससे कोई इनकार कर सकता है कि हरियाणा भारत की रेप कैपिटल बन चुका है। अपहरण के मामले बहुत बढ़ गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री के पास इसका कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा, कांग्रेस में हम सार्वजनिक गरिमा को बरकरार रखने को प्रतिबद्ध हैं।

खबरों के मुताबिक खट्टर ने एक सभा में कहा, लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल (राहुल गांधी) ने पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ दिया और कहा कि नया कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा। हमने इस निर्णय का स्वागत किया था। वंशवाद की राजनीति को खत्म करने के लिए यह अच्छा फैसला था, फिर इन लोगों ने देशभर में (नए अध्यक्ष की) तलाश शुरू और तीन महीने के बाद, उन्होंने सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया। यह तो ऐसा हुआ, जैसे खोदा पहाड़, निकली चुहिया, वह भी मरी हुई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल गैस त्रासदी : जहरीले कचरे को लेकर SC हुआ सख्‍त, केंद्र और MP सरकार को भेजा नोटिस, कचरा निपटान पर मांगा जवाब

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, 1 माह में 5वीं घटना, 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

UP : क्‍या संभल से पलायन कर रहे मुसलमान, ओवैसी के दावे पर पुलिस ने दिया यह बयान

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी हुए 'भगवा', रामलला के किए दर्शन

अगला लेख