गणतंत्र दिवस पर PM मोदी को अमेजन के जरिए कांग्रेस ने भेजी संविधान की प्रति

Webdunia
रविवार, 26 जनवरी 2020 (16:23 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने देश के 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संविधान की प्रति भेजी और तंज कसते हुए कहा कि अगर उन्हें ‘देश को बांटने’ से समय मिल जाए तो इसे पढ़ें।
 
मुख्य विपक्षी पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता के अनुसार ‘अमेजन’ के जरिए प्रधानमंत्री को संविधान की प्रति भेजी गई है।
 
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को संविधान की प्रति भेजे जाने की रशीद शेयर करते हुए ट्वीट किया कि प्रिय प्रधानमंत्री, आप तक संविधान जल्द पहुंच रहा है। आपको देश को बांटने से समय मिल जाए तो कृपया इसे पढ़ें।
 
विपक्षी दल ने संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा यह समझ नहीं पाई है कि सभी नागरिकों को संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत कानून को लेकर समानता हासिल है। सीएए में इस अनुच्छेद का पूरी तरह उल्लंघन किया गया।
 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दीं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

अगला लेख