भाजपा की जीत पर क्‍या बोले सोनिया और राहुल...

Webdunia
रविवार, 19 अक्टूबर 2014 (20:23 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के महाराष्ट्र और हरियाणा में सत्ता से बाहर होने के बाद उसकी अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि पार्टी दोनों राज्यों में अब एक सकारात्मक एवं सजग भूमिका निभाएगी। पार्टी नेतृत्व ने कहा कि दोनों राज्यों में लोगों ने बदलाव के लिए वोट दिया है।
भाजपा को उसकी चुनावी विजय के लिए बधाई देते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने कहा कि सरकार बनाने वाली पार्टियां उन वादों को पूरा करेंगी जो उन्होंने किए थे। सोनिया ने एक बयान में कहा, कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र एवं हरियाणा में लोगों के चुनावी जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करती है तथा सकारात्मक एवं सजग भूमिका निभाने का संकल्प करती है। 
 
उन्होंने कहा, महाराष्ट्र एवं हरियाणा के लोगों ने क्रमश: तीन और दो बार जनादेश देकर हम पर भरोसा किया था। हम उम्मीद करते हैं कि सरकार बनाने वाली पार्टियां उन वादों को पूरा करेंगी जो उन्होंने किए थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के साथ खड़े रहने के लिए समर्थकों एवं मतदाताओं को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने पार्टी एवं उसकी विचारधारा के प्रति अथक एवं दृढ़ प्रतिबद्धता दिखाने के लिए कार्यकर्ताओं को विशेष तौर पर धन्यवाद दिया। 
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बयान में कहा, हम लोगों के नतीजों को स्वीकार करते हैं। महाराष्ट्र में हमारी सरकार के 15 साल और हरियाणा में 10 साल के बाद लोगों ने बदलाव के लिए वोट दिया है। उन्होंने भाजपा को जीत के लिए बधाई देते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस लोगों का विश्वास जीतने के लिए कड़ी मेहनत करेगी।
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने यहां एक बयान में कहा, मैं भाजपा को उनकी सफलता के लिए शुभकामना देता हूं। कांग्रेस लोगों का भरोसा जतीने के लिए जमीनी स्तर पर फिर कड़ी मेहनत करेगी। इस बीच, कांग्रेस महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी शकील अहमद ने कहा कि पार्टी उम्मीद से नीचे आए इस प्रदर्शन के कारणों की समीक्षा के लिए बैठकर विचार करेगी।
 
महाराष्ट्र में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कांग्रेस की पराजय की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए कहा कि भले ही कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, लेकिन उसने कुछ जमीन हासिल कर ली है जो लोकसभा में गंवाई थी। 
 
कांग्रेस नेतृत्व की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब यह पर्याप्त रूप से स्पष्ट हो चुका है कि मोदी लहर के कारण भाजपा महाराष्ट्र एवं हरियाणा में शीर्ष स्तर पर पहुंच गई है। भाजपा को हरियाणा में जहां स्पष्ट बहुमत मिल गया है वहीं महाराष्ट्र में वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश आया है। (भाषा)
Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना का VIDEO, डीके शिवकुमार का नाम और 100 करोड़ की डील, आखिर क्या है सच

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?