मणिपुर पर कांग्रेस का नड्डा पर पलटवार, कहा पत्र झूठ से भरा हुआ

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 22 नवंबर 2024 (11:05 IST)
Congress on Nadda letter on manipur : कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को लिखा गया पत्र झूठ से भरा हुआ है और यह मणिपुर के विषय से ध्यान भटकाने की कोशिश है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह सवाल भी किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य का दौरा कब करेंगे और गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर में अपनी घोर विफलताओं की जिम्मेदारी कब लेंगे?
 
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने शुक्रवार को खरगे को पत्र लिखकर कांग्रेस पर मणिपुर के मुद्दे पर गलत, झूठा और राजनीति से प्रेरित विमर्श को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। खरगे ने गत मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर मणिपुर के मामले में उनसे हस्तक्षेप का आग्रह किया था। ALSO READ: मणिपुर पर नड्डा का खरगे को जवाब, कांग्रेस के आरोप झूठे और राजनीति से प्रेरित
 
जयराम रमेश ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, 'मणिपुर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत की राष्ट्रपति को पत्र लिखा। जाहिर तौर पर उस पत्र का जवाब देने के लिए अब भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखा है।'
 
उन्होंने दावा किया कि इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि नड्डा का पत्र झूठ से भरा है और 4डी - डिनायल (इनकार), डिस्टॉर्शन (विकृत करना), डिस्ट्रैक्शन (ध्यान भटकाना) और डिफेमेशन(अपमान करना) की कवायद है।’’
<

कांग्रेस अध्यक्ष ने मणिपुर मामले पर भारत के राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। यह साफ़ है कि उस पत्र का काउंटर करने के लिए अब बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखा है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि नड्डाजी का पत्र झूठ से भरा है और यह भी उनके 4D - Denial (इंकार करो),…

— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) November 22, 2024 >
रमेश ने कहा कि मणिपुर के लोग जल्द से जल्द राज्य में सामान्य स्थिति, शांति और सद्भाव बहाल होने लिए तरस रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री कब करेंगे राज्य का दौरा? जब अधिकतर विधायक मुख्यमंत्री के समर्थन में नहीं हैं तो आखिर कब तक वह राज्य पर अत्याचार करते रहेंगे? राज्य के लिए पूर्णकालिक राज्यपाल की नियुक्ति कब होगी? केंद्रीय गृह मंत्री मणिपुर में अपनी घोर विफलताओं की जिम्मेदारी कब लेंगे?
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

Chhangur Baba : धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले, पारदर्शिता, तीव्रता और दूरदर्शिता के साथ काम कर ही है धामी सरकार

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बड़ा हादसा, भीड़ में घुसा वाहन, 30 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

DU की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 71 हजार से ज्‍यादा स्नातकों को होगा आवंटन

अगला लेख