मोदी ने पाकिस्तान के बहाने साधा निशाना, कांग्रेस ने दिया जवाब

Webdunia
गुरुवार, 2 जनवरी 2020 (16:44 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए गुरुवार को कहा कि जो लोग आज भारत की संसद के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की हरकतों को बेनकाब करने की जरुरत है।
 
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर बोलते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हम पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को उनके भाग्य पर नहीं छोड़ सकते। उनकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।
 
सीएए का बचाव करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी भारत की संसद के खिलाफ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को पाकिस्तान में पूर्व में हुए अत्याचारों के खिलाफ अपनी आवाज उठानी चाहिए। पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करने से कौन-सी बात रोकती है।
 
इस पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि मोदीजी ये आंदोलन संसद नहीं, आपके विभाजनकारी कारनामों के खिलाफ हो रहा है। हम आपको देश नहीं तोड़ने देंगे। रही बात पाकिस्तान की, तो इसी हिंदुस्तान ने 1948, 65, 71, कारगिल में जो घाव उसे दिए हैं, वो अब तक नहीं उबर पाया। पाकिस्तान को जवाब ही देना है तो बिरयानी और आम का खेल बंद कीजिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख