साक्षी मलिक के आंसुओं पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस का सवाल- क्यों चुप है मोदी सरकार?

Webdunia
शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023 (11:30 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि ओलंपिक विजेता पहलवान साक्षी मलिक की आंखों में आंसू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की देन है। पार्टी ने इस मामले में मोदी सरकार से कुछ सवालों का जवाब भी मांगा है।
 
वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पहलवान बेटियों के यौन शोषण के आरोपी BJP सांसद बृजभूषण सिंह के असिस्टेंट संजय सिंह के चुनाव जीतने के बाद ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान साक्षी मलिक का संन्यास लेना भारत के खेल इतिहास में एक काला अध्याय है।
 
किसान की पहलवान बेटी की आंख से निकला हर आंसू मोदी सरकार की बेशर्मी का प्रमाण है। BJP का नारा है- 'बेटी रुलाओ, बेटी सताओ और बेटियों को घर बिठाओ'।

कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा कि कहा, ये आंसू मोदी सरकार की देन हैं। देश की बेटी साक्षी मलिक न्याय मांग रही थी। सरकार के तमाम लोगों से मिली, धरना दिया, लाठियां खाईं और आज इतना मज़बूर हो गई कि सन्यास ले लिया। दुर्भाग्य की बात है... देश-विदेश में अपनी ताकत का लोहा मनवाने वाली देश की बेटी आज कह रही है- मैं हार गई।
 
इससे पहले कांग्रेस ने अपने आधिकारिक हैंडल के जरिये ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ये आंसू मोदी सरकार की देन हैं। देश की बेटी साक्षी मलिक न्याय मांग रही थी। सरकार के तमाम लोगों से मिली, धरना दिया, लाठियां खाईं और आज इतना मज़बूर हो गई कि सन्यास ले लिया। दुर्भाग्य की बात है... देश-विदेश में अपनी ताकत का लोहा मनवाने वाली देश की बेटी आज कह रही है- मैं हार गई।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

राहुल गांधी ने बढ़ा दिया सियासी पारा, हाथरस, गुजरात और अब मणिपुर की बारी

रेलवे ने कहा कि राहुल गांधी ने की बाहरी ट्रेन चालकों से मुलाकात, रेल यूनियनों ने दिया यह जवाब...

हाथरस हादसे की जांच में दोषी मिलने पर बाबा पर होगी कार्रवाई, योगी सरकार के मंत्री की दो टूक

भैंस ने खुद सुलझा दिया विवाद, अपने मालिक को देख कुछ ऐसा किया कि पुलिस भी दंग रह गई

पहाड़ों पर बारिश का कहर, अल्मोड़ा में ताश के पत्तों की तरह ढह गया पुल

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में 2 जगहों पर मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर

पहाड़ों पर बारिश का कहर, अल्मोड़ा में ताश के पत्तों की तरह ढह गया पुल

राहुल गांधी ने बढ़ा दिया सियासी पारा, हाथरस, गुजरात और अब मणिपुर की बारी

Assam Flood : असम में बाढ़ से हाहाकार, 52 लोगों की मौत, 30 जिलों में 24 लाख से ज्‍यादा प्रभावित

कश्‍मीर में 2 मुठभेड़ों में 5 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

अगला लेख
More