Punjab Election: मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने से कांग्रेस की स्थिति पर फर्क नहीं पड़ेगा: भाजपा

Webdunia
सोमवार, 7 फ़रवरी 2022 (07:53 IST)
चंडीगढ़, पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से रविवार को चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि इससे कांग्रेस की चुनावी संभावनाओं पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
 
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और आम आदमी पार्टी (आप) ने भी इस घोषणा के बाद सत्ताधारी कांग्रेस पर तंज कसा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लुधियाना से एक आभासी रैली को संबोधित करने के दौरान चन्नी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। राहुल की इस घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री और पंजाब के भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इससे पार्टी की स्थिति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा जो पहले से ही ‘बर्बाद’है।

शेखावत ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस कुशासन, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और आंतरिक कलह के कारण बर्बादी की स्थिति में है और कोई चमत्कार भी इसे नहीं बचा सकता है।
 
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को लेकर आप और शिअद ने भी चन्नी पर निशाना साधा। शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट किया, ‘‘चरणजीत चन्नी को कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाना रेत 
 
माफियाओं की जीत है। हैरानी की बात है कि माफियाओं ने कांग्रेस आलाकमान पर जीत हासिल की है और अपने उम्मीदवार को उतारा है।’’

पंजाब में आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा, ‘‘कांग्रेस के फैसले ने साबित कर दिया है कि वह पंजाब को फिर से लूटना चाहती है जैसा कि उसने पहले किया था, क्योंकि उसने एक ऐसे व्यक्ति को चुना है जिसकी छवि है दागदार है।’’

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख