कांग्रेस ने हिमाचल के लिए मांगा 10 हजार करोड़ का पैकेज

Webdunia
बुधवार, 23 अगस्त 2023 (15:44 IST)
congress on himachal rain : कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और राज्य को 10 हजार करोड़ रुपए का राहत पैकेज देने की मांग की।
 
पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक सिर्फ 200 करोड़ रुपए की सहायता की है। राज्य में कांग्रेस की सरकार है।
 
शुक्ला ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में ऐसी भयानक तबाही आज तक नहीं हुई। राज्य में अब तक 330 जानें जा चुकी हैं और 12,000 घर तबाह हो चुके हैं। तकरीबन 13 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
 
उन्होंने बताया कि करीब 75,000 पर्यटक और 17,000 गाड़ियां फंसी थीं, जिन्हें हिमाचल सरकार ने 48 घंटे में सुरक्षित निकाल लिया। राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और सारे मंत्री रात-रात भर इस आपदा में साथ खड़े रहे।
 
शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार ने अभी तक सिर्फ 200 करोड़ रुपए दिए हैं, लेकिन हम 10 हजार करोड़ रुपए की मांग कर रहे हैं। मैं देश के सभी लोगों से अपील करता हूं कि आप लोग भी हिमाचल की मदद करें।
 
उन्होंने इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिनके घर टूटे हैं, केंद्र सरकार उनकी आर्थिक मदद करे। सभी राज्यों को आर्थिक सहायता देनी चाहिए। सड़कों का जल्द से जल्द पुनर्निर्माण कराया जाए।
 
हिमाचल प्रदेश में 24 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से बारिश से संबंधित घटनाओं में 227 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 38 लोग अब भी लापता हैं। 12,000 से अधिक घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

टाटा मोटर्स ने लॉन्‍च किया भारत का सबसे सस्ता 4-व्‍हील मिनी ट्रक Tata Ace Pro, फीचर्स कर देंगे हैरान

LIVE: यूपी की शिक्षा मंत्री की बाल-बाल बची जान, काफिले की गाड़ी से टकराई कार

आतिशी का दिल्ली में पुराने वाहन हटाने के मामले में भाजपा को समर्थन का आश्वासन

Marathi Hindi Controversy: फडणवीस का स्पष्टीकरण, रैली के लिए अनुमति दी गई लेकिन मनसे ने विशेष मार्ग पर दिया जोर

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

अगला लेख