कांग्रेस का दिल्ली में 'आप' के साथ चुनावी तालमेल से इनकार

Webdunia
शुक्रवार, 28 सितम्बर 2018 (09:08 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने गुरुवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ कोई चुनावी तालमेल नहीं होगा।


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने यह भी दावा किया कि आप पार्टी का वोट प्रतिशत दिल्ली में बढ़ी तेजी से गिर रहा है, जबकि कांग्रेस पार्टी का वोट प्रतिशत लगातार तेजी से बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी जिसने 2015 के विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटें जीती थीं, वह अब एक-एक सीट के लिए संघर्ष कर रही है, क्योंकि आम आदमी पार्टी का ग्राफ बड़ी तेजी से गिर रहा है। दिल्ली नगर निगम के 2017 के चुनाव में वोट प्रतिशत 56 से कम होकर केवल 26 रह गया।

शर्मिष्ठा ने कहा, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी का वोट प्रतिशत 9.5 प्रतिशत से बढ़कर 2017 के निगम चुनाव में 26 प्रतिशत हो गया, जबकि 2015 के दिल्ली विधानसभा में 56-57 प्रतिशत वोट पाने वाली आप का वोट प्रतिशत गिरकर 28 प्रतिशत रह गया।

दिल्ली कांग्रेस के महासचिव चतर सिंह ने कहा, आम आदमी पार्टी के गिरते ग्राफ का सबूत हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के चुनाव में दिखा, जिसमें कि आप पार्टी की विद्यार्थी शाखा का वोट प्रतिशत केवल 12 प्रतिशत रह गया, जबकि नोटा को 11 प्रतिशत वोट मिले थे।

कांग्रेस ने तालमेल की संभावना को उस वक्त खारिज किया है, जब हाल ही में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल का एक बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में समझौता करेगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ में अचानक उमड़ी शाही स्नान जैसी भीड़, 8 से 10 घंटे का जाम, 28 दिनों में 42 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

तो AAP की 5-7 सीटें ज्यादा आतीं, BJP के पूर्व CM का दावा, यमुना नदी से जुड़ा विवाद कैसे पड़ा भारी

Manipur के CM बीरेन सिंह के इस्‍तीफे पर कांग्रेस ने उठाया सवाल, कहा- देर से उठाया कदम, लोगों को मोदी के दौरे का इंतजार

निर्वासित भारतीयों के साथ अमेरिका के व्यवहार पर मनोहर लाल खट्टर ने दिया यह बयान

'लाडकी बहिन' के लाभार्थियों की घटी संख्या, अपात्रों से नहीं लिए जाएंगे पैसे वापस

अगला लेख