Hanuman Chalisa

कांग्रेस ने कहा, उम्मीद है कि आर्थिक पैकेज भाजपा की पहली घोषणाओं जैसा नहीं होगा

Webdunia
बुधवार, 13 मई 2020 (11:58 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से आर्थिक पैकेज के ब्योरे की जानकारी दिए जाने से पहले बुधवार को कहा कि उसे यह उम्मीद है कि यह पैकेज भाजपा की पहले की कई बड़ी घोषणाओं और वादाखिलाफी की तरह नहीं होगा।
ALSO READ: मोदी के 20 लाख करोड़ के पैकेज से बाजार में बहार, सेंसेक्स में 1400 अंकों की बढ़त
पार्टी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने यह भी कहा कि सभी जनधन खातों में 7,500 रुपए डाले जाने के बाद जनता को सरकार की घोषणा पर विश्वास होगा। उन्होंने एक बयान में आरोप लगाया कि भाजपा जनता को टोपी पहनाने और दिन में तारे दिखाने में माहिर है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें उम्मीद है कि 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज भाजपा की वादाखिलाफी का एक और उदाहरण साबित नहीं होगा।
 
शेरगिल के मुताबिक उम्मीद की जाती है कि यह पैकेज उसी कारखाने में नहीं बना है, जहां 15 लाख रुपए का वादा किया गया था, गंगा की सफाई का वादा किया गया था, 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था और कालाधन वापस लाने का वादा किया गया था। जनता अब तभी विश्वास करेगी, जब हर जनधन खाते में 7,500 रुपए डाल दिए जाएंगे।
ALSO READ: पीएम मोदी ने जारी किया 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज, क्या बोले भाजपा-कांग्रेस?
उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि इस बार जनता को ठगा नहीं जाएगा और वित्तमंत्री की ओर से घोषित पैकेज और प्रधानमंत्री के शब्दों में तालमेल होगा और कथनी एवं करनी में अंतर नहीं होगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की थी। वित्तमंत्री बुधवार को इसका विवरण देश के समक्ष रख सकती हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख