प्रमोद कृष्णम के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 10 फ़रवरी 2024 (23:27 IST)
कांग्रेस (Congress) ने वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Pramod Krishnam) को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के खिलाफ बयानबाजी और भाजपा के नेताओं से बढ़ती नजदीकियों के चलते कांग्रेस ने यह कार्रवाई की है।

अयोध्या में हुए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी द्वारा कार्यक्रम में न जाने के बाद से लगातार कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मुखर होकर बोल रहे थे।

हाल ही में कल्कि धाम के कार्यक्रम के लिए कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के कई बड़े नेताओं को आमंत्रित भी किया था।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को एक बयान में कहा कि  "अनुशासनहीनता की शिकायत और पार्टी के खिलाफ बार-बार बयानबाजी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रमोद कृष्णम को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख