मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने तैयार की नई रणनीति, इन मुद्दों पर करेगी आंदोलन

Webdunia
बुधवार, 15 सितम्बर 2021 (00:13 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मुद्दों पर आंदोलन के लिए बनी कांग्रेस की 9 सदस्यीय समिति की मंगलवार को हुई बैठक में महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई और इन विषयों तथा अन्य मुद्दों को लेकर आगे नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन करते रहने का भी फैसला किया गया।

ALSO READ: CM योगी के 'अब्बाजान' वाले बयान पर घमासान, विपक्ष ने लगाया बंटवारे की राजनीति का आरोप, कांग्रेस ने कहा- आप कौनसे जान हो
 
पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता वाली इस समिति की पहली बैठक में रिपुन बोरा और उदित राज ने राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की मांग भी उठाई। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। फिलहाल यह फैसला हुआ कि महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा जाएगा। इन दोनों मुद्दों पर आंदोलन से जुड़े कार्यक्रमों पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी फैसला करेंगी।

ALSO READ: AAP ने रामराज्य के आह्वान के साथ अयोध्या में निकाली तिरंगा रैली
 
उन्होंने कहा कि सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने के लिए सामाजिक संगठनों को भी साथ लिया जाएगा। उधर, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा ने कहा कि बैठक में मैंने कहा कि आंदोलन का आगे बढ़कर नेतृत्व करने के लिए हमारे पास नेता भी होना चाहिए, इसलिए राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाया जाए ताकि वह इन आंदोलनों का नेतृत्व करें और मोदी सरकार को पुरजोर ढंग से घेरा जाए। उनके मुताबिक, पूर्व सांसद उदित राज ने भी यह मांग की। इस बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी मौजूद थीं जो इस समिति की सदस्य हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख