10 सितम्बर को 'भारत बंद' पर कांग्रेस को मिला 18 दलों का समर्थन

Webdunia
शुक्रवार, 7 सितम्बर 2018 (19:51 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी पर नरेन्द्र मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की ओर से आहूत 10 सितम्बर को 'भारत बंद' को विपक्ष की कुल 18 छोटी-बड़ी पार्टियों का समर्थन मिला है।
 
 
पार्टी सूत्रों का कहना है कि 'भारत बंद' के लिए समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), जद (एस), राष्ट्रीय लोकदल (रालोद), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कई अन्य दल समर्थन कर रहे हैं।
 
पार्टी के एक नेता ने कहा कि कुल 18 पार्टियां भारत बंद का समर्थन कर रही हैं। सोमवार को निश्चित तौर पर भारत बंद कामयाब होगा। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने तकरीबन सभी विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं से बात की है। तृणमूल कांग्रेस ने बंद का समर्थन किया है, लेकिन वह इसमें भाग नहीं लेगी। सूत्रों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में अपनी सरकार होने की वजह से तृणमूल कांग्रेस वहां जनजीवन ठप करने के पक्ष में नहीं है।
 
कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ 10 सितंबर को 'भारत बंद' बुलाया है। पार्टी ने सभी सामाजिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे 'भारत बंद' का समर्थन करें। कांग्रेस का कहना है कि उसकी ओर से बुलाया गया 'भारत बंद' सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा ताकि आम जनता को दिक्कत नहीं हो। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आतंकियों से खतरा, वैष्णो देवी में नवरात्रों पर सुरक्षा प्रबंध चाक चौबंद का दावा

मोहम्मद यूनुस ने तोड़ा शेख हसीना का सपना

रोज 5 घंटे मोबाइल पर बिता रहे भारतीय, मोबाइल का मायाजाल जकड़ रहा जिंदगी

पुलिस कांस्टेबल का अश्लील वीडियो वायरल, महिला के साथ कार में मना रहा था रंगरैलियां

वित्त वर्ष में शेयर मार्केट ने दिया 5 फीसदी रिटर्न, मार्च में कैसी रही बाजार की चाल?

सभी देखें

नवीनतम

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

Chhattisgarh : बीजापुर में 50 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 14 पर था 68 लाख रुपए का इनाम

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

जेल में बंद मुस्कान और साहिल को दी रामायण, दोनों ने आदरपूर्वक की ग्रहण

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, कल मनाई जाएगी ईद

अगला लेख