कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने न अमृता फडणवीस को बख्शा और न ही जय शाह को

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 15 नवंबर 2024 (18:49 IST)
Kanhaiya Kumar controversial remarks: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने नागपुर में भाजपा नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस की पत्नी अमृता (Amrita Fadnavis) पर विवादित टिप्पणी की साथ ही गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह (Jai Shah) पर भी जमकर निशाना साधा। दरअसल, कन्हैया कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में यहां एक रैली को संबोधित कर रहे थे। दूसरी ओर, डिप्टी सीएम फडणवीस ने भी उन्हें जमकर आड़े हाथों लिया है। 
 
कन्हैया ने वोट धर्मयुद्ध से वोट जिहाद का मुकाबला करने संबंधी देवेन्द्र फडणवीस की टिप्पणी पर बोलते हुए कहा कि अगर ये धर्मयुद्ध है और लोकतंत्र को बचाना हमारा धर्म है। संविधान और लोकतंत्र के चलते ही मैं आपके सामने खड़े होकर यहां भाषण दे रहा हूं। हमने आपका नमक खाया है। आपके टैक्स से ही मैंने पीएचडी की है। हमें सियासत का खेल समझ में आने लगा है। ALSO READ:  देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र चुनाव को क्यों कहा अजीब, बोले- कीजिए 23 नवंबर का इंतजार
 
नेताओं से पूछिए सवाल : उन्होंने कहा कि यदि कोई नेता आपसे धर्म बचाने की बात करता है तो आप उनसे पूछिए कि एक्सक्यूजमी! सर आप धर्म बचाना चाहते हैं, क्या आपका बेटा-बेटी धर्म बचाने के लिए हमारे साथ चलेगा। धर्म बचाने की जिम्मेदारी हमारी है और आपके बेटे-बेटी ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज में पढ़ेंगे। हम धर्म बचाएंगे और डिप्टी सीएम की पत्नी इंस्टाग्राम के लिए रील बनाएंगी? ALSO READ: महाराष्ट्र चुनाव में स्व. इंदिरा गांधी की भी एंट्री, जानिए क्या कहा अमित शाह ने
<

कन्हैया कुमार का ये भाषण भाजपा का सच है।

जो भी नेता कह रहा है कि वह धर्म और संस्कृति बचाने की लड़ाई लड़ रहा है उनसे पूछिए उनका बेटा और बेटी भी इस लड़ाई में शामिल होंगे क्या?

महाराष्ट्र नागपुर में भाजपा की लंका लगा रखी है कन्हैया कुमार ने pic.twitter.com/Nb1x2TnZ4p

— RaGa For India (@RaGa4India) November 14, 2024 >
जय शाह पर निशाना साधा : कन्हैया कुमार ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि जय बीसीसीआई में बैठकर आईपीएल के लिए टीम बना रहे हैं और हमसे कहा जा रहा है कि ड्रीम इलेवन पर टीम बनाइए। खुद क्रिकेटर बना रहे हैं और हमें जुआरी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी भावनाओं को भड़काकर हमारा गलत इस्तेमाल किया जा रहा है और हमसे हमारा अधिकार और हक छीना जा रहा है। ALSO READ: उद्धव ठाकरे की 2 दिन में 2 बार चेकिंग से गर्माई महाराष्ट्र की सियासत, EC ने कहा- शाह और नड्डा की भी हुई जांच
 
क्या कहा देवेन्द्र फडणवीस ने : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि जिस तरह से उनकी पत्नी की आलोचना की गई है, उनके बारे में अपमानजक बातें लिखी गई हैं, ऐसे लोगों को पानी में डूब मरना चाहिए। ट्रोलर्स को भी शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी को लेकर मीम्स बनाए गए, उन्हें ट्रोल किया गया। अगर आप लड़ना चाहते हैं, तो सामने आकर लड़िए, आखिर आप कौनसा युद्ध लड़ रहे हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत, 8 घंटे तक भीड़ में इंतजार करता रहा वफादार बेजुबान

अमीर बनने के लिए अरबपति वॉरेन बफेट ने बताए 5 गोल्डन रूल, कम समय में कदम चूमेगी सफलता

न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव को लेकर क्या बोले कानून मंत्री मेघवाल

असम के 5 जिलों में सूखे जैसी स्थिति, सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने दिए उचित कदम उठाने के निर्देश

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

अगला लेख