Biodata Maker

सोनिया गांधी ने राजस्थान से भरा नामांकन, सिंघवी हिमाचल से कांग्रेस उम्मीदवार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 14 फ़रवरी 2024 (11:59 IST)
Rajya Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने बुधवार को राज्यसभा चुनावों के लिए 4 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को राजस्थान से पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है। 
 
कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवार घोषित किए, सोनिया गांधी को राजस्थान से, अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल प्रदेश से, अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार से और चंद्रकांत हंडोरे को महाराष्ट्र से प्रत्याशी बनाया है।
 
 
वे आज सुबह जयपुर पहुंचीं। उनके साथ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी थे। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कुछ अन्य नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।
 
सोनिया गांधी 1999 से लगातार लोकसभा सदस्य हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वह अमेठी से भी लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। यह पहली बार होगा कि वह संसद के उच्च सदन में जाएंगी।
 
वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद राज्यसभा में प्रवेश करने वाली गांधी परिवार की दूसरी सदस्य होंगी। इंदिरा गांधी अगस्त, 1964 से फरवरी 1967 तक उच्च सदन की सदस्य थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तानी सेना अल्लाह की फौज, दुश्मन पर फेंकी गई मिट्टी भी मिसाइल में बदल जाती, आसिम मुनीर की गीदड़भभकी पर आपको हंसी आएगी

महाराष्ट्र की राजनीति फिर गर्माई, महायुति में खटपट, किस बात को लेकर नाराज हैं शिंदे, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

470 ड्रोन, 48 मिसाइलें... रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, जेलेंस्की बोले- काफी नुकसान हुआ

iPhone की चोरी और खोने पर ना घबराएं, Apple ने शुरू हुआ एक नया प्लान

WhatsApp के 3.5 अरब यूजर्स क्यों खतरे में, क्या डेटा हो गया लीक, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: गांधी मैदान में दिग्गजों का जमावड़ा, कुछ ही देर में शपथ लेंगे नीतीश कुमार

झारखंड सरकार का एक साल, मोरहाबादी मैदान में 8514 युवाओं को मिलेगी बड़ी सौगात

सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

UP : CM योगी की नीतियों का असर, देश का सबसे विकसित प्रदेश बनेगा यूपी

चीन को रोकने के लिए भूटान में भारी निवेश कर रहा है भारत

अगला लेख