स्मार्ट सिटी योजना बनी लूट का जरिया, सरकार पर बरसे प्रमोद तिवारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 5 अगस्त 2024 (20:51 IST)
Congress MP raised questions on Smart City Mission: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने सदन में केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की स्मार्ट सिटी योजना सिर्फ पैसा लूटने का जरिया बन गई है। काम कुछ भी नहीं हो रहा है। प्रमोद तिवारी राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। 
 
उन्होंने कहा कि देश के 100 शहर स्मार्ट सिटी योजना के में चिह्नित किए गए थे। ऐसे में मंत्री जी, सिर्फ 5 शहरों या टाउन का नाम बता दें, जो इनके अनुसार स्मार्ट सिटी हो चुके हैं। फिर सभी पार्टी के सांसदों की एक कमेटी बना दीजिए, जो वहां जाकर उस शहर को देख सके। उन्होंने कहा कि काम कुछ हुआ ही नहीं है, यह योजना सिर्फ पैसा लूटने का जरिया बन गई है।  
<

देश के 100 शहर सरकार की स्मार्ट सिटी योजना में चिह्नित थे।

ऐसे में मंत्री जी, सिर्फ 5 शहर या टाउन का नाम बता दें, जो इनके अनुसार स्मार्ट सिटी हो चुके हैं।

फिर सभी पार्टी के सांसदों की एक कमेटी बना दीजिए, जो वहां जाकर वो शहर देख सकें।

क्योंकि काम कुछ हुआ नहीं है, यह योजना… pic.twitter.com/Tozd0T42jB

— Congress (@INCIndia) August 5, 2024 >
क्या है सरकार की स्मार्ट सिटी योजना : वर्ष 2015 में केन्द्र सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य देश के 100 शहरों में बुनियादी ढांचे में सुधार करना और आर्थिक बढ़ावा देना है। स्मार्ट सिटी मिशन शहर क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक, और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने में मदद करता है। 
 
इस मिशन के तहत 2016 में 20 शहरों के नामों की घोषणा की गई थी। इनमें अहमदाबाद, भुवनेश्वर, कोयंबटूर, पुणे, जबलपुर, जयपुर, सूरत, गुवाहाटी, चेन्नई, कोच्चि, विशाखापत्तनम, इंदौर, भोपाल, उदयपुर, लुधियाना, काकीनाडा, बेलगाम, सोलापुर और भुवनगिरी हैं। इसके साथ ही एनडीएमसी के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र। वर्तमान में यह सूची बढ़कर 110 शहरों तक पहुंच गई है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Amit Shah के राज्यसभा भाषण का वीडियो शेयर करने पर सख्ती, X ने कांग्रेस समेत कुछ नेताओं को भेजा नोटिस

India-China : NSA डोभाल विशेष प्रतिनिधि वार्ता के लिए चीन में, उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

Dr. Ambedkar पर Amit Shah की टिप्पणी पर क्या बोले Chandrashekhar?

Top bikes : 2024 में भारत में कौन सी बाइक बनी नंबर वन, और क्यों

अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, कहा- अंबेडकर पर मेरा पूरा बयान दिखाया जाए

मुंबई तट के पास नौका हादसा, नौसैनिक समेत 13 लोगों की मौत, 99 को बचाया गया

असम में विरोध प्रदर्शन, अश्रुगैस से कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

One Nation One Election : प्रियंका गांधी JPC में, जानिए किसे मिली कमान

इंदौर का हवाई अड्डा शून्य अपशिष्ट वाला बनेगा, नागर विमानन मंत्री करेंगे संयंत्र का लोकार्पण

कांग्रेस ने बाबा साहब का अपमान और उनके विचारों के साथ अन्याय किया : मोहन यादव

अगला लेख