मल्लिकार्जुन खरगे ने कुत्ते से की कार्यकर्ताओं की तुलना, BJP बोली- दुर्गति होना तय

Webdunia
शनिवार, 3 फ़रवरी 2024 (17:35 IST)
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की न्याय संकल्प रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बूथ कार्यकर्ताओं की तुलना कुत्ते से की। इसे लेकर बीजेपी आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने शर्मनाक बताया और कांग्रेस पर निशाना साधा। 
ALSO READ: खरगे ने साधा PM मोदी पर निशाना, कहा- धोखा दिया और सबका सत्यानाश किया
क्या कहा खरगे ने : खरगे ने कहा कि केंद्र सरकार ने सबका सत्यानाश कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि जैसे कुत्ता खरीदते वक्त देखा जाता है कि वह सही से भौंकता है की नहीं, वैसे ही भौंकने वाले कार्यकर्ताओं को बूथ का काम देना चाहिए। 
<

जिस पार्टी का अध्यक्ष अपने संगठन की सबसे मज़बूत और महत्वपूर्ण कड़ी “बूथ एजेंट” को “कुत्ता” बनाकर उसका टेस्ट लेना चाहता है तो उस पार्टी की दुर्गति होनी तय ही है।

शर्मनाक। pic.twitter.com/O7UdO0rJvl

— Amit Malviya (@amitmalviya) February 3, 2024 >
बीजेपी ने कहा दुर्गति होना तय : खरगे के इस बयान को अमित मालवीय ने शर्मनाक बताया। मालवीय ने कहा कि खरगे का बयान बेहद बेतुका है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (ट्विटर) पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जिस पार्टी का अध्यक्ष अपने संगठन की सबसे मजबूत कड़ी 'बूथ एजेंट' को 'कुत्ता' बनाकर टेस्ट लेने की बात कर रहा है, तो उस पार्टी की दुर्गति होनी तय  है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गाजा में इसराइल ने की भीषण बमबारी, 7 बच्चों समेत 70 लोगों की मौत, युद्ध के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

ईंट-भट्ठे पर हुआ प्यार, 5 साल छोटे प्रेमी के साथ भागी 2 पोतों की दादी

बंगाल में भारी बारिश से तबाही, कई मार्गों पर भूस्खलन, 17 लोगों की मौत, दार्जिलिंग में पुल ढहा

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर SC में होगी सुनवाई, जोधपुर जेल से आई यह भावुक अपील

Weather Update : चक्रवाती तूफान 'शक्ति' का दिखा असर, महाराष्‍ट्र समेत इन राज्‍यों में अलर्ट

अमेरिका-भारत तनाव के बीच जयशंकर का बड़ा बयान, बोले- लक्ष्मण रेखाओं का होना चाहिए सम्मान

कटक में मूर्ति विसर्जन के दौरान 2 समुदाय में झड़प, आगजनी, पथराव

प्रशासनिक दक्षता और सुशासन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

हमारा कमरा किसी ने कब्जा लिया, वापस लेना है, PoK को लेकर Pakistan को RSS प्रमुख Mohan Bhagwat की चेतावनी

योगी सरकार का एंटी रोमियो स्‍क्‍वॉड बना सुरक्षा का प्रतीक, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का दिया संदेश

अगला लेख