बदला कांग्रेस के दफ्तर का पता, 80 हजार वर्गफीट में 252 करोड़ की लागत से बनी है 6 मंजिला इमारत

अब 24 अकबर रोड नहीं 9, कोटला रोड स्थित इंदिरा भवन पार्टी का नया ठिकाना होगा। इस इमारत में महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के भी दफ्तर होंगे।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 15 जनवरी 2025 (09:56 IST)
congress new address : बदला कांग्रेस के दफ्तर का पता आज से बदल गया है। अब 24 अकबर रोड नहीं 9, कोटला रोड स्थित इंदिरा भवन पार्टी का नया ठिकाना होगा। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी नए भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत बड़ी संख्‍या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। 
 
इंदिरा भवन के नाम से तैयार यह इमारत 6 मंजिला है। 80 हजार वर्गफीट में 252 करोड़ की लागत से बना कांग्रेस का भव्य दफ्तर भाजपा मुख्यालय के पास ही स्थित है। इस इमारत में कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटल संगठन जैसे- महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के भी दफ्तर होंगे।
 
बताया जा रहा है कि पार्टी की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के हिसाब से नए भवन को तैयार किया गया है। इसमें प्रशासनिक, संगठनात्मक और रणनीतिक जरूरतों के मुताबिक आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।
<

Congress flag has been taken down for the last time at AICC 24 Akbar road as office is shifting to new building at 9A, Kotla Road.

24 Akbar road was Congress office since 1978. pic.twitter.com/MgPrewb60p

— Venisha G Kiba (@KibaVenisha) January 14, 2025 >
15 साल पहले तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह और तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस इमारत की आधारशिला दिसंबर 2009 में रखी थी। इसे तैयार होने में लगभग 15 वर्षों का समय लगा। भले ही कांग्रेस का नया हेड क्वार्टर तैयार हो गया हो, लेकिन पार्टी अपना पुराना ऑफिस नहीं छोड़ेगी। इसे हाई प्रोफाइल मीटिंग के लिए रखा जाएगा।
 
गौरतलब है कि 24 अकबर रोड में लगभग 47 साल तक कांग्रेस का मुख्‍यालय रहा। यह इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पी वी नरसिम्हा राव से लेकर मनमोहन सिंह का कार्यकाल का साक्षी रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

सेबी का मेहुल चोकसी को बड़ा झटका, कुर्क होंगे बैंक खाते, शेयर और म्यूचुअल फंड

खान सर ने शादी में लिया ये दहेज, लिस्ट देख लोग कह रहे हैं 'ये बातें'!

26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ी

1000 परमाणु बम जितना विनाशकारी होता है हाइड्रोजन बम, जानिए क्यों है इतना खतरनाक और किन देशों के पास है ये बम

कटरा में पीएम मोदी बोले, 6 मई की रात पाकिस्तान पर कयामत बरसी थी

अगला लेख