Hanuman Chalisa

जमानत पर आश्रम आया आसाराम, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

कई गंभीर बीमारियों ग्रस्त आसाराम को 2013 के दुष्कर्म मामले में राजस्थान हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 15 जनवरी 2025 (09:31 IST)
asaram news in hindi : स्वयंभू संत आसाराम 2013 के दुष्कर्म मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद जोधपुर के पाल गांव में स्थित अपने आश्रम पहुंचा। आश्रम पहुंचने पर उसका जोरदार स्वागत भी किया गया। कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट ने जमानत पर रिहा किया है।
 
पुलिस ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से शहर के एक आयुर्वेद अस्पताल में भर्ती था और मंगलवार देर रात अपने आश्रम के लिए रवाना हुआ। अंतरिम जमानत की खबर मिलने पर अस्पताल के बाहर आसाराम के अनुयायियों की भारी भीड़ जमा हो गई और बाहर आने पर उन्होंने आसाराम को माला पहनाई। 
 
आजीवन कारावास की सजा पाए स्वयंभू संत को राजस्थान उच्च न्यायालय ने मंगलवार को 31 मार्च तक अंतरिम जमानत दे दी थी। अधीनस्थ अदालत ने 2013 में अपने आश्रम में नाबालिग से दुष्कर्म करने के जुर्म में आसाराम को अप्रैल 2018 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
 
उसके वकील निशांत बोरा ने कहा कि इस जमानत अवधि के दौरान आसाराम अपनी इच्छानुसार जिस भी जगह चाहे इलाज कराने के लिए स्वतंत्र होगा। हालांकि, उसे जमानत की शर्तों का पालन करना होगा।
 
पिछले सप्ताह उच्चतम न्यायालय ने आसाराम को दुष्कर्म के एक अन्य मामले में 31 मार्च तक इसी तरह की राहत देते हुए कहा था कि वह कई बीमारियों से ग्रस्त है और उसे इलाज की जरूरत है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात में अहमदाबाद सबसे गर्म, कुछ जिलों में मिल सकती है गर्मी से राहत

PM मोदी की विदेश यात्रा रही सफल, कई समझौतों पर हुए हस्‍ताक्षर, देश में आएगा 3.5 लाख करोड़ का निवेश

बाथरूम में नहाती रह गई 'हसीना' और सब कुछ चुराकर फुर्र हो गया दगाबाज आशिक

अन्ना आंदोलन से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ तक : भारतीय लोकतंत्र में बदलाव की छटपटाहट

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह पर गिरेगी गाज, अग्रिम जमानत रद्द कराने के लिए HC में याचिका, पति समर्थ सिंह पर 30 हजार का इनाम

अगला लेख