Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई राहत नहीं, जानें ताजा भाव

दिल्‍ली और मुंबई सहित देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 15 जनवरी 2025 (09:08 IST)
Petrol-Diesel Price: भारतीय सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने आज बुधवार, 15 जनवरी के लिए पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की नई कीमतें जारी कर दी हैं। ये कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे नई दरें जारी कर देती हैं। इन कंपनियों ने देश के 4 महानगरों के साथ-साथ अन्य प्रमुख नगरों के लिए भी कीमतें जारी की हैं। लेकिन दूसरी ओर दिल्‍ली और मुंबई सहित देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव: दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 03.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल 92.44 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।ALSO READ: Petrol-Diesel : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव, जानिए क्‍या हैं 4 महानगरों में भाव
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव :बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 और डीजल 88.94, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.87 और डीजल 88.01, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40, पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
 
आखिरी बार 14 मार्च 2024 में संशोधित हुई थीं कीमतें : पेट्रोल और डीजल की कीमतें आखिरी बार 14 मार्च 2024 को संशोधित हुई थीं। उस दौरान तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से कटौती की गई थी और आखिरी बार तभी आम लोगों को महंगे पेट्रोल और डीजल की कीमतों से राहत मिली थी।ALSO READ: Petrol-Diesel: पेट्रोल डीजल के ताजा दाम जारी, जानें आपके नगर में कीमतें
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।ALSO READ: Petrol Diesel: पेट्रोल डीजल के भावों में हुई बढ़ोतरी, जानें ताजा भाव
 
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

पुणे की महिला ने पेशाब से धोई अपनी आंख, डॉक्टर ने बताया कितना खतरनाक, सोशल मीडिया पर क्यों भड़के लोग

Reliance Industries का बाजार पूंजीकरण एक बार फिर 20 लाख करोड़ के पार

UP : कथावाचक कांड के बाद दांदरपुर गांव में बवाल, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव

ड्रग्‍स मामले में अकाली दल नेता मजीठिया को 7 दिन की रिमांड पर भेजा

अमेरिका के मुंह पर पड़ा तमाचा, इजराइल के खिलाफ ईरान ने जंग भी जीती, खामनेई का दावा

अगला लेख