सेना ने Pok में घुसकर तबाह किए टेरर कैंप, कांग्रेस ने कहा- सेना के पराक्रम पर गर्व

Webdunia
रविवार, 20 अक्टूबर 2019 (23:52 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादी शिविरों को नष्ट करने के लिए सेना की कार्रवाई की रविवार को प्रशंसा की और कहा कि उसे सेना के पराक्रम पर गर्व है।
 
ALSO READ: सेना प्रमुख का बड़ा बयान, भारतीय तोपों ने तबाह किए 3 टेरर कैंप, 10 पाक सैनिक भी मारे गए
सेना प्रमुख बिपिन रावत के अनुसार बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी के जवाब में भारतीय सेना ने रविवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की नीलम घाटी में भारी गोलाबारी की और चार आतंकी अड्डों एवं कई पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि इस गोलाबारी में 6-10 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और इतने ही आतंकवादी भी मारे गए।
 
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट किया, 'सीमापार आतंकवादी शिविरों को नष्ट करने की दिशा में बहादुर भारतीय सेना का एक दूसरा शानदार अभियान। हमें आपके पराक्रम और साहस पर गर्व है।'
 
ALSO READ: PoK में टेरर कैंप्स तबाह होने से पाकिस्‍तान में मचा हड़कंप, भारतीय उच्चायुक्त को किया तलब
सीमा पर गोलीबारी के बारे में पूछे जाने पर हरियाणा कांग्रेस की प्रमुख सैलजा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'भारतीय सेना ने हमेशा ही भारत की सीमा सुरक्षित रखी है। हमें अपनी सेना पर गर्व है और हमें सशस्त्र बलों पर पूरा विश्वास है कि वे हमारी सीमाओं की रक्षा करेंगे। हमारी सेना पूरी तरह समर्थ है।'
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में ऐसा क्या बोले PM मोदी कि फिदा हो गया चीन

National Security के लिए कितना खतरनाक है सरकारी दफ्तरों में Smartphone का इस्तेमाल, क्या कहते हैं Experts

Realme P3 5G : 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन, पानी में डूबने पर नहीं होगा खराब

यूपी में एक जिला, एक माफिया का युग खत्म, CM योगी आदित्यनाथ का तंज

Hafiz Saeed Death : क्या मारा गया लश्कर सरगना हाफिज सईद? ऑपरेशन अलविदा का भारत से क्या है संबंध

सभी देखें

नवीनतम

4092 विधायकों में से 45% पर हैं आपराधिक आरोप, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

तुलसी गबार्ड और राजनाथ सिंह ने कई मुद्दों पर की चर्चा, रक्षा संबंधों के विस्तार पर दिया जोर

Mauganj Violence : मप्र के मऊगंज हिंसा मामले में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

नागपुर में कैसे भड़की हिंसा, कौन थे पथराव और आगजनी करने वाले दंगाई, जानिए 10 बड़ी बातें

Maharashtra : औरंगजेब कब्र विवाद के बीच नागपुर में क्यों भड़की हिंसा, अफवाह के बाद पत्थरबाजी, आगजनी, पुलिस ने छोड़े आंसूगैस के गोले, लाठीचार्ज

अगला लेख