खड़गे के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे दिग्विजय सिंह, बताया क्यों पीछे लिए कदम?

Webdunia
शुक्रवार, 30 सितम्बर 2022 (12:26 IST)
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे। 
 
दिग्विजय ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे मेरे वरिष्‍ठ नेता हैं और मैं उनके खिलाफ चुनाव लड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकता। इतना ही नहीं दिग्विजय खड़गे के प्रस्तावक भी होंगे। उल्लेखनीय है कि दिग्विजय चुनाव लड़ने का फैसला कर चुके थे और आज नामांकन दाखिल करने वाले थे। उनके नाम का प्रस्ताव करने के लिए मध्यप्रदेश से 11 कांग्रेस विधायक भी दिल्ली पहुंचे थे। 
 
ये दिग्गज भी होंगे प्रस्तावक : माना जा रहा है कि खड़गे हाईकमान के उम्मीदवार है। दिग्विजय के साथ ही अशोक गहलोत, प्रमोद तिवारी समेत कई दिग्गज भी खड़गे के प्रस्तावक होंगे। गहलोत ने तो चुनाव को फ्रैंडली मैच करार दिया।    
 
आम सहमति से हो चुनाव : कांग्रेस में बदलाव की बात करने वाले नेताओं के समूह ‘जी23’ के सदस्य मनीष तिवारी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर आम सहमति बनाने का आह्वान किया। तिवारी ने ट्वीट किया, 'नेतृत्व, वैचारिक स्पष्टता, विमर्श और संसाधनों तक पारदर्शी पहुंच ‘एक’ राजनीतिक दल के स्तंभ हैं।'
 
उन्होंने कहा कि हालिया घटनाक्रमों को देखते हुए कांग्रेस को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के शब्दों पर चलते हुए आम सहमति बनाने व प्रभावी नेतृत्व के लिए काम करना चाहिए।
 
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Indore में हेलमेट पर cctv कैमरा लगाकर घूम रहा राजू, चौंका देगी पूरी कहानी

भारतीय कर रहे ज्‍यादा नमक का सेवन, इन बीमारियों का बढ़ रहा खतरा, ICMR रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Bihar polls: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के 'सूत्र' को बताया 'मूत्र', बयान पर मचा बवाल

Imran Khan : क्‍या जेल से रिहा होंगे इमरान खान, PTI पार्टी ने शुरू किया आंदोलन

Uttarakhand में क्यों पड़ी ‘ऑपरेशन कालनेमि’ की जरूरत? अब CM पुष्कर सिंह धामी ने खुद दिया जवाब

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान में गूंजा जय श्री राम, मुस्लिम कलाकारों ने किया अभिनय, माहौल हुआ राममय

अब समोसा- जलेबी पर लगेगी सिगरेट जैसी वॉर्निंग, जानें क्यों होगा ऐसा?

चुनाव से पहले हत्याओं ने बिहार को दहलाया, आपराधिक घटनाओं ने कानून व्यवस्था संबंधी बढ़ाई चिंता

अगर आपकी प्राइवेट फोटो या वीडियो बिना इजाजत इंटरनेट पर वायरल हो जाए तो तुरंत हटवाने के लिए करें ये काम

बिहार में सरकारी नौकरी में महिलाओं को 35% आरक्षण, किस राज्य में महिलाओं के लिए कितना है आरक्षण, समझिए हॉरिजॉन्टल-वर्टिकल रिजर्वेशन

अगला लेख