पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का हल्‍ला बोल, कई शहरों में किया प्रदर्शन

Webdunia
रविवार, 21 फ़रवरी 2021 (00:10 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को देश में कई स्थानों पर जुलूस निकाला और विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने सरकार से पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस की कीमतों में कमी कर लोगों को राहत देने की भी मांग की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में वृद्धि का हवाला देते हुए ट्वीट किया, महंगाई का विकास!

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, भाजपा सरकार को सप्ताह के उस दिन का नाम 'अच्छा दिन' कर देना चाहिए, जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी न हो, क्योंकि महंगाई की मार के चलते बाकी दिन तो आमजनों के लिए 'महंगे दिन' हैं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 90 रुपए प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई, जबकि डीजल का दाम बढ़कर 80.60 रुपए प्रति लीटर हो गया। राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीन नए कृषि कानूनों और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सभी जिला मुख्यालयों पर पदयात्राएं निकालीं।

जयपुर में इस तरह की पदयात्रा की अगुवाई परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने की। पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैक्टर, ऊंटों और हाथियों के साथ भी शामिल हुए। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों से आमजन त्रस्त हैं। पिछले 11 दिनों से लगातार दाम बढ़ रहे हैं। यह मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का नतीजा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें फिलहाल संप्रग सरकार के समय से आधी हैं, लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई हैं।

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई ने पेट्रोल-डीजल के मुद्दे पर आधे दिन के बंद का आह्वान किया था, जिसका मिलाजुला असर रहा। भोपाल में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा सहित कांग्रेस कार्यकताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। राजधानी भोपाल में कई स्थानों पर दुकानें खुली रहीं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि हमारे बंद को लोगों का समर्थन मिला, जबकि भाजपा सरकार ने ज़बरदस्ती दुकानें खुलवाईं। दिल्ली में कांग्रेस की युवा इकाई ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर शनिवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा।

भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, संगठन के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी की अगुवाई में युवा कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वो शास्त्री भवन की तरफ बढ़ रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में उनको छोड़ दिया गया। शास्त्री भवन में पेट्रोलियम मंत्रालय का दफ्तर है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

उत्तराधिकारी की घोषणा टली, 90 साल के दलाई लामा बोले, मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक

तेजी से बढ़ता स्‍मार्ट और सबसे स्‍वच्‍छ इंदौर आखिर सड़क पर हुए भ्रष्‍टाचार के गड्ढों में क्‍यों गिर रहा है?

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

सभी देखें

नवीनतम

कंगना रनौत ने किया मंडी क्षेत्र का दौरा, बोलीं- 20 साल में भी सत्ता में नहीं लौटेगी कांग्रेस

बिहार चुनाव से पहले वोटिंग लिस्ट को लेकर मचे बवाल के बीच चुनाव आयोग का बड़ा बयान

सोना के भावों में आने वाला है बड़ा उतार-चढ़ाव, नजरें 9 जुलाई पर, कौनसी घटनाएं कर सकती हैं प्रभावित

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

F-35 जेट की मरम्मत के लिए ब्रिटेन की इंजीनियरिंग टीम केरल पहुंची

अगला लेख