Publish Date: Sat, 10 May 2025 (15:29 IST)Updated Date: Sat, 10 May 2025 (15:36 IST)
Congress questions Modi Government : कांग्रेस ने आतंकवाद से निपटने में पूर्व की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार और मोदी सरकार के बीच तुलना किए जाने वाले एक वीडियो को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। पार्टी ने सवाल किया कि क्या अब विपक्ष के साथ की जरूरत नहीं है और एकजुटता का संदेश नहीं देना है? ALSO READ: ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए टॉप 5 आतंकवादी कमांडर, लश्कर और जैश की टूटी कमर
भाजपा ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत की गई सैन्य कार्रवाई की पृष्ठभूमि में अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो जारी किया।
सत्तारूढ़ पार्टी ने वीडियो में इस बात का उल्लेख किया है कि आतंकी हमलों के बाद कांग्रेस की अगुवाई वाली संप्रग सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता की। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर रही है। ALSO READ: कितनी Hypersonic Missiles हैं भारत के पास? भारत दाग दे तो क्या हश्र हो पाकिस्तान का?
भाजपा ने वीडियो के साथ यह पोस्ट किया, 'दुश्मनों के लिए संदेश जोरदार और स्पष्ट है कि हमसे मत टकराना। संप्रग शासन की निष्क्रियता के विपरीत, अब नए भारत में व्यर्थ शांति वार्ता के लिए धैर्य नहीं है।'
तो अब राजनीति करनी है?
राजनीति करने का टाइम आ गया?
सरकार को विपक्ष के साथ की ज़रूरत नहीं है?
क्या अब एकजुटता का संदेश नहीं देना है?
इसको लेकर भाजपा पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट किया, 'तो अब राजनीति करनी है? राजनीति करने का टाइम आ गया? सरकार को विपक्ष के साथ की ज़रूरत नहीं है? क्या अब एकजुटता का संदेश नहीं देना है? सरकार और भाजपा स्पष्ट करे।'
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें