Hanuman Chalisa

कांग्रेस का रसोई गैस की कीमत को लेकर मोदी पर निशाना, कहा- जनता की जेब पर करंट मारा

Webdunia
बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (15:03 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए बुधवार को दावा किया कि उन्होंने जनता की जेब पर करंट लगा दिया है।
 
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि मोदीजी ने रसोई गैस की कीमत 144 रुपए बढ़ाई। 2019 से 2020 यानी 1 साल में रसोई गैस की कीमत 200 रुपए बढ़ा दी। दिल्ली में 1 सिलेंडर की कीमत 858.50 रुपए, मुंबई में 829.50 रुपए, चेन्नई में 881 रुपए और कोलकाता में 896 रुपए है।
ALSO READ: 150 रुपए महंगी रसोई गैस, 900 रुपए के करीब पहुंचे LPG के दाम
उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए दावा किया कि करंट की बात करते-करते जनता की जेब पर ही करंट मार दिया। दरअसल, रसोई गैस की कीमतों में बुधवार को 144.5 रुपए प्रति सिलेंडर की भारी-भरकम वृद्धि की गई। सरकारी पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी।
 
हालांकि सरकार ने रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी बढ़ाकर लगभग दोगुनी कर दी है। इससे सब्सिडी वाले सिलेंडर के उपभोक्ताओं पर अधिक बोझ नहीं पड़ेगा। कंपनियों ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत पहले के 714 रुपए से बढ़ाकर 858.50 रुपए कर दी गई है।
 
यह जनवरी 2014 के बाद से रसोई गैस के भाव में हुई सबसे बड़ी वृद्धि है। तब एलपीजी का भाव 220 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाकर 1,241 रुपए कर दिया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

क्षेत्रीय तनाव के बीच पकिस्तान बढ़ा सकता है रक्षा खर्च

भूकंप के 2 तेज झटकों से थर्राया वेनेजुएला, भारी तबाही, 10000 से ज्यादा की मौत!

यूरोप में गर्मी का प्रकोप, 44 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचा तापमान, कई देशों में रिकॉर्ड टूटा, दर्जनों की मौत

दानवीर भामाशाह की स्मृति में उत्तर प्रदेश में मनाया जाएगा 'व्यापारी कल्याण दिवस'

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

अगला लेख