प्रधानमंत्री जी! बीन बजाइए और 'सांपों' को बिलों में वापस भेजिए

Webdunia
बुधवार, 8 जून 2022 (16:34 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर उपजे विवाद की पृष्ठभूमि में बुधवार को भाजपा पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि ‘फ्रिंज’ (अराजक) सत्तारूढ़ पार्टी के मूल में है। कांग्रेस ने मोदी से अपील की कि बीन बजाइए और इन सांपों को बिलों में वापस भेजिए। 
 
मुख्य विपक्षी दल ने यह सवाल भी किया कि नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल की टिप्पणी से खड़े हुए विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर चुप क्यों हैं?
 
भाजपा ने गत रविवार को अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था और अपनी दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित कर दिया था। पैगंबर मोहम्मद पर दोनों नेताओं की कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कुछ मुस्लिम देशों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘भाजपा के मूल में ‘फ्रिंज’ है।’ पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री चुप हैं, गृह मंत्री चुप हैं। विदेश मंत्री भी इस मुद्दे पर चुप हैं। पूरा विश्व देख रहा है कि ये लोग चुप हैं। ऐसा क्यों है?’
 
उन्होंने कहा कि इस देश के विपक्ष, बुद्धिजीवी, सेवानिवृत्त नौकरशाह और बचे-खुचे स्वतंत्र मीडिया ने पहले बार-बार यह एहसास कराने की कोशिश की थी कि यह देश विविधताओं का देश है, इसे छोटे दिल-दिमाग से नहीं चलाया जा सकता। लेकिन इस सरकार ने कुछ नहीं समझा।
खेड़ा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री जी, आज दूसरे देशों की घुड़की पर आपने अपने दल के अधिकृत प्रवक्ताओं को ‘फ्रिंज’ (अराजक) कह दिया। प्रधानमंत्री जी, आप भी इन्हीं गलियों से गुजरकर यहां तक पहुंचे हैं। आप आज नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल को फ्रिंज कह रहे हैं, लेकिन भविष्य में इन्हीं लोगों को भाजपा की मुख्यधारा में लाया जाएगा।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान 70 साल में जो काम नहीं कर पाया, वह काम इस सरकार ने अपनी करतूत से कर दिया। पाकिस्तान दुनिया के देशों को भारत के खिलाफ लामबंद होने की कोशिश करता रहा, लेकिन सफल नहीं हो पाया था। आज दुनिया के देश इस सरकार और भाजपा के चलते भारत के खिलाफ लामबंद हो गए हैं।
 
कांग्रेस प्रवक्ता ने ओमान स्थित भारतीय दूतावास की ओर से जारी एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि अब भारतीय दूतावास भाजपा की विज्ञप्ति जारी कर रहे हैं। इस सरकार ने ये क्या हाल बना दिया है। दूतावासों को भाजपा का मुखपत्र बना दिया गया है।
 
उन्होंने कहा- 'प्रधानमंत्री जी, अब भी समय है, चेत जाइए। सांप पालने का शौक छोड़िए। बीन बजाइए और इन सांपों को बिलों में वापस भेजिए क्योंकि ये सांप अब आपको भी डसने वाले हैं।’ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख