राहुल, प्रियंका को लेकर कांग्रेस ने YouTube पर साधा निशाना, जानिए क्‍या है मामला...

Webdunia
शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023 (00:58 IST)
Congress targeted YouTube : कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की तेलंगाना की जनसभा के वीडियो के साथ चेतावनी की 'टैगलाइन' लगाए जाने को लेकर गुरुवार को यूट्यूब पर निशाना साधा और कहा कि विपक्ष की आशंका सही साबित हुई है कि सोशल मीडिया मंच यूट्यूब सरकार के हाथों में खेल रहा है।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने बुधवार को तेलंगाना में जनसभा को संबोधित किया था। इस जनसभा के दौरान प्रियंका गांधी ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्रा की कथित ख़ुदकुशी का मुद्दा उठाया था। इस जनसभा से संबंधित वीडियो के साथ यूट्यूब ने ‘टैगलाइन’ लगाया है जिसमें कहा गया है कि इसमें आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुंचाने वाले विषय शामिल हो सकते हैं।
 
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, कुछ ही दिन पहले, 'वाशिंगटन पोस्ट' ने खुलासा किया था कि कैसे यूट्यूब समेत विभिन्न सोशल मीडिया मंच भारत में सरकार के हाथों में खेल रहे हैं। लेख में यह भी कहा गया था कि विपक्ष के संदेशों को दबाया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि समाचार पत्र 'वाशिंगटन पोस्ट' में जो लिखा था और जो पहले से ही विपक्ष की आशंकाएं थीं, यूट्यूब ने आज उसे सही साबित कर दिया है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

अगला लेख