सरकार की लोकतंत्र विरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस करेगी महा सत्याग्रह, सरकार की लोकतंत्र विरोधी नीतियों को उजागर करेंगे

Webdunia
मंगलवार, 28 मार्च 2023 (23:41 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है लेकिन कांग्रेस लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ेगी। इसलिए पार्टी संवैधानिक मूल्यों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अगले 1 महीने तक ब्लॉक, प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर महा सत्याग्रह करेगी जिसमें सरकार की लोकतंत्र विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
 
कांग्रेस के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल तथा संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में कहा कि सरकार संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट कर रही है, लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और डराने तथा धमकाने की नीति अपना रही है। इसको लेकर यदि सवाल पूछे जाते हैं तो सवाल करने वालों को डराया-धमकाया जाता है। इस सरकार की इसी तानाशाही के खिलाफ पार्टी 1 माह तक देशभर में महा सत्याग्रह करेगी जिसमें सरकार की लोकतंत्र को कमजोर करने वाली नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने संसद के चालू सत्र को अडानी को समर्पित कर दिया। संसद के इस सत्र में कोई कामकाज नहीं हुआ। विपक्ष ने सरकार से अडानी मामले को लेकर सवाल पूछे और सरकार से संयुक्त संसदीय समिति-जेपीसी से इस महा घोटाले की जांच कराने की मांग की तो सूरत की अदालत सक्रिय हो गई।
 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जब जेपीसी की मांग को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो 24 घंटे के भीतर उनके खिलाफ सूरत की अदालत का फैसला आ गया। गलत तरीके से आए फैसले के कारण गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य कर उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई।
 
प्रवक्ता ने कहा कि बदले की भावना से जाम रही सरकार यहीं नहीं रुकी और उसने उन्हें बंगला खाली करने को भी कह दिया। लोकसभा सचिवालय ने उन्हें बंगला खाली करने का कल नोटिस दिया और आज गांधी ने इस नोटिस का सचिवालय को जवाब भी दे दिया।
 
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस तरह की कारवाई का पार्टी तथा उसके नेताओं पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओं के खिलाफ इस तरह की टैक्टिस लगातार अपना रही है लेकिन कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह इस सरकार की नीतियों के खिलाफ रुकने वाला नही है और 1 माह तक पूरे देश में इस तरह के कार्यक्रम अयोजित किए जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि पार्टी ब्लॉक मुख्यालय से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक यह कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों में पार्टी को सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं बल्कि आम लोगों का भी समर्थन मिलता रहा है और अब संकल्प सत्याग्रह को भी लोगों का वैसा ही समर्थन मिल रहा है।
 
वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में पार्टी पूरे देश में यह आंदोलन चलाएगी। इस क्रम में आज शाम लाल किला से लोकतंत्र बचाओ मशाल जुलूस निकाला गया जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने हिे्स्सा लिया। ये कार्यक्रम ब्लॉक, प्रदेश तथर राष्ट्रीय स्तर होंगे। कांग्रेस कमेटी ब्लॉक स्तर तक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और सरकार की भ्रष्टाचारी नीतियों का खुलासा किया जाएगा। सत्याग्रह मंडल और ब्लॉक स्तर पर आयोजित होगा जिसमें भाजपा की बदले की राजनीति का विरोध किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि 3 अप्रैल के बाद युवा कांग्रेस तथा एनएसयूआई पोस्टकार्ड अभियान चलाएगी जिसमें प्रधानमंत्री से सवाल पूछे जाएंगे। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से महा सत्याग्रह का आयोजन किया जाएगा और इसके संचालन के लिए हर राज्य में वॉर रूम बनाए जाएंगे और वॉर रूम से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर इन कार्यक्रमों की निगरानी की जाएगी। यह कार्यक्रम करीब 1 महीने तक चलेगा और महा सत्याग्रह के दौरान भी अडानी के मामले को ही उठाया जाएगा।(वार्ता)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख