पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगी कांग्रेस

Webdunia
बुधवार, 24 जून 2020 (08:24 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ वह जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करेगी।
 
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए यह आंदोलन किया जाएगा तथा तारीखों के बारे में जल्द घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने 17 दिनों से ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी की है जिससे आम लोगों को बहुत नुकसान का सामना करना पड़ा है।
ALSO READ: लगातार 17वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या रहे भाव
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जिस प्रकार से मोदी सरकार लोगों को 17 दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर लूट रही है, इस पर बहुत जल्द भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक जन आंदोलन का कार्यक्रम तैयार कर मीडिया को सूचित करेगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

क्यों भारत छोड़ विदेश बसने जा रहे हैं देश के रईस? चौंकाने वाली है वजह

महाराष्ट्र सरकार ने इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर किया

सोशल मीडिया से क्यों नाराज हैं CM योगी, क्या है कांवड़ियों से कनेक्शन?

अब दिल्ली के बाद बेंगलुरु के स्कूलों को मिली बम की धमकी, जांच के बाद फर्जी पाई गई

राम मंदिर की प्रतिकृति देख खुश हुए पीएम मोदी, जानिए क्या बोले?

अगला लेख