कांग्रेस 26 नवंबर को शुरू करेगी भारत जोड़ो संविधान अभियान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 20 नवंबर 2024 (23:19 IST)
Bharat Jodo Samvidhan Abhiyan : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि पार्टी अगले सप्ताह 26 नवंबर से ‘भारत जोड़ो संविधान अभियान’ शुरू करेगी। उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे जाति जनगणना नहीं कराकर सभी को उनके अधिकारों से वंचित कर रहे हैं।
 
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि यह अभियान 26 नवंबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में शुरू किया जाएगा और 26 जनवरी तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ पार्टी नेता राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेता भी शामिल होंगे।
ALSO READ: तावड़े के वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस हुई हमलावर, BJP और PM को घेरा
यादव ने कहा कि यह अभियान कांग्रेस के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा संचालित किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार कुछ उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रही है, जिनके पास देश की अधिकांश संपत्ति है और जो खदानों, गैस स्रातों और सिंचाई परियोजनाओं जैसी परिसंपत्तियों को नियंत्रित कर रहे हैं।
 
यादव ने कहा कि कांग्रेस इस अभियान के जरिए लोगों को भाजपा की साजिशों से अवगत कराएगी और जाति जनगणना की पार्टी की मांग को उठाएगी, जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर संगोष्ठी आयोजित की जाएंगी। हरियाणा के पूर्व मंत्री ने भाजपा नीत केंद्र पर जाति जनगणना न कराकर सभी को उनके अधिकारों से वंचित करने का भी आरोप लगाया।
ALSO READ: कांग्रेस का अमित शाह से सवाल, क्या मणिपुर में दीवार पर लिखी इबारत को पढ़ नहीं पा रहे गृह मंत्री?
उन्होंने कहा कि हाथियों और बाघों तक की गिनती की जाती है और नियमित रूप से वन सर्वेक्षण भी किया जाता है, लेकिन जाति जनगणना नहीं की जा रही है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, संविधान समानता की बात करता है, फिर जाति जनगणना क्यों नहीं हो रही है?
 
उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और समानता के लिए हम यह दबाव बनाएंगे कि जाति जनगणना हो। यह सरकार केवल मुट्ठीभर उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। हाल ही में हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सत्ता में आने में विफल रहने के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कई मुद्दों की ओर इशारा किया, जिसमें पार्टी द्वारा कम संख्या में ओबीसी उम्मीदवार उतारना भी शामिल है।
ALSO READ: चुनाव आयोग ने क्‍यों दिया भाजपा और कांग्रेस को नोटिस
उन्होंने कहा, एक बात मैं साफतौर पर कह सकता हूं कि ओबीसी को जितने टिकट मिलने चाहिए थे, उतने नहीं मिले। जैसे करनाल में कश्यप समाज को हमने टिकट नहीं दिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि 'कुमारी शैलजा फैक्टर' का कुछ असर हुआ 'क्योंकि वरिष्ठ नेता कई दिनों तक चुनाव प्रचार से दूर रहीं'। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

बाहर से शांत पाटीदार के अंदर है सफलता के लिये ज्वालामुखी, बचपन के कोच ने क्या कहा

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

मायावती ने बताया, कैसे आएंगे बसपा के अच्छे दिन?

तेजस्वी का नए आरक्षण कानून को लेकर नीतीश को पत्र, सरकार पर लगाया टालमटोल का आरोप

बेटी से गैंगरेप के मामले में महिला भाजपा नेता गिरफ्तार, पार्टी ने भी लिया एक्शन

अगला लेख