कांग्रेस को भरोसा नहीं टूटेगा इंडिया गठबंधन, भाजपा फैला रही है अफवाह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024 (18:52 IST)
कांग्रेस के सचिव डॉ. विनीत पुनिया ने गुरुवार को दावा किया कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के सदस्यों के बीच अच्छा समन्वय है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) जानबूझकर गठबंधन के खिलाफ विमर्श पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा कर रही है, क्योंकि वह जानती है कि जनता ‘इंडिया’ गठबंधन को पसंद कर रहे हैं।
ALSO READ: राहुल गांधी की UP इंट्री से पहले BJP दे सकती है एक और बड़ा झटका, NDA में शामिल हो सकते हैं जयंत चौधरी
पुनिया यहां कांग्रेस के ‘जय जवान’ अभियान के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अभियान की शुरुआत पिछले सप्ताह राहुल गांधी ने 1.5 लाख युवाओं को ‘न्याय’दिलाने के मकसद से की थी, जिनका चयन रक्षा सेवाओं में किया गया है, लेकिन ‘अग्निपथ’ योजना शुरू होने के बाद ‘नियुक्ति नहीं दी’ जा रही है।
 
‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के बीच मतभेद की खबरों के संबंध में पूछे जाने पर कांग्रेस पदाधिकारी ने कहा, ‘‘यह भाजपा का विमर्श है, जो जानबूझकर पैदा कर रही है।’’
 
उन्होंने कहा कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के घटकों के बीच अच्छा समन्वय और समझ है। उनके बीच कोई समस्या नहीं है। जब चर्चा होती है, तो स्वाभाविक है कि साझेदार अधिक अवसर की मांग करेंगे और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। इसका अभिप्राय यह नहीं है कि गठबंधन के घटक एक दूसरे के खिलाफ हैं।’’
 
पुनिया ने कहा कि भाजपा निराश हो रही है और उसकी कोशिशें निराशा की वजह से है। वे जो कुछ भी कर रहे हैं, वह उनकी असुरक्षा को दर्शाता है। वे खुद जानते हैं कि उनकी स्थिति मजबूत नहीं है। वे जानते हैं कि जनता, किसान और युवा उनसे खुश नहीं हैं। वे इस विमर्श के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि कोई विकल्प नहीं है। लेकिन वे खुद भी जानते हैं कि ‘इंडिया’ असली संगठन है और जनता इसे पसंद करती है।
 
उन्होंने ‘जय जवान’ अभियान के बारे में बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने 1.5 लाख युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया है, जिन्होंने रक्षाबलों में नियमित भर्ती के लिए सभी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख