नागपुर में आज विशाल रैली से कांग्रेस फूंकेगी चुनावी बिगुल, खरगे और सोनिया होंगे शामिल

Webdunia
गुरुवार, 28 दिसंबर 2023 (10:57 IST)
Congress election rally in Nagpur today: कांग्रेस (Congress) अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर शहर में गुरुवार को एक विशाल रैली के जरिए अपने चुनाव अभियान (election campaign) की शुरुआत करेगी। कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर इस रैली 'हैं तैयार हम' का आयोजन होगा।
 
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने बुधवार को रैली स्थल पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह देश के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए बदलाव का संदेश देगी। पार्टी नेताओं के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे।
 
यह रैली इस मायने में महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसका आयोजन नागपुर में हो रहा है, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय और ऐतिहासिक स्थल 'दीक्षाभूमि' है। दीक्षाभूमि में डॉ. बी.आर. आंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाया था।
 
नागपुर से कांग्रेस विधायक नितिन राउत ने कहा कि 'हैं तैयार हम' विषय के साथ यह रैली पूरे देश में एक अच्छा संदेश देगी। कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बजाएगी। पार्टी नेताओं के अनुसार नागपुर के दिघोरी में इस रैली के लिए जोरदार तैयारी की गई है, जहां लाखों लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है।
 
पटोले ने कहा कि जब भी देश पर संकट आया, कांग्रेस आगे आई और देश में एक बड़ा बदलाव आया। उन्होंने दावा किया कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, संविधान और लोकतंत्र के चारों स्तंभ खतरे में हैं और इन व्यवस्थाओं को बरकरार रखना कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी है।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस के स्थापना दिवस पर भाजपा की अत्याचारी और अहंकारी सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प लेकर बदलाव का संदेश दिया जाएगा। पटोले ने दावा किया कि भाजपा विपक्षी आवाज को दबाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग (इंकम टैक्स डिपार्टमेंट) का दुरुपयोग कर रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत, 8 घंटे तक भीड़ में इंतजार करता रहा वफादार बेजुबान

अमीर बनने के लिए अरबपति वॉरेन बफेट ने बताए 5 गोल्डन रूल, कम समय में कदम चूमेगी सफलता

न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव को लेकर क्या बोले कानून मंत्री मेघवाल

असम के 5 जिलों में सूखे जैसी स्थिति, सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने दिए उचित कदम उठाने के निर्देश

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

अगला लेख