'कनॉट प्लेस' दुनिया का नौवां सबसे महंगा कार्यालय स्थल

Webdunia
बुधवार, 11 जुलाई 2018 (16:07 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली का दिल कहे जाने वाला 'कनॉट प्लेस' दुनिया में नौवां सबसे महंगा कार्यालय स्थल बन गया है। यहां एक वर्गफुट क्षेत्रफल का औसत वार्षिक किराया 153 डॉलर यानी करीब 10527 रुपए तक पहुंच गया है। प्रॉपर्टी सलाहकार सीबीआरई के एक सर्वेक्षण में यह कहा गया है। कनॉट प्लेस इससे पहले दसवें स्थान पर था। इस लिहाज से यह एक स्थान चढ़ा है।


सीबीआरई की सूची के अनुसार, पिछले साल इस सूची में 16वें स्थान पर रहने वाला मुंबई का बांद्रा कुर्ला काम्‍पलेक्‍स अब 26वें स्थान पर है। यहां का औसत वार्षिक किराया 96.51 डॉलर प्रति वर्गफुट है। वहीं शहर के ही नरीमन पॉइंट स्थित सीबीडी का स्थान भी घटकर 37वां रह गया है, जो पिछले साल 30वें स्थान पर था।

यहां का वार्षिक किराया 72.80 डॉलर प्रति वर्गफुट है। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली ने इस सूची में एक स्थान की बढ़त दर्ज की है। पिछले साल कनॉट प्लेस का 10वां स्थान था। सीबीआरई ने 'ग्लोबल प्राइम ऑफिस ऑक्युपेंसी कॉस्ट सर्वे' जारी कर यह जानकारी दी है। इस लागत में जगह का किराया, स्थानीय कर और सेवा शुल्क इत्यादि शामिल हैं।

सीबीआरई के चेयरमैन (भारत एवं दक्षिण पूर्व एशिया) अंशुमन मैगजीन ने कहा, दिल्ली एक प्रमुख बाजार है। यहां बहुत कुछ महत्वपूर्ण घटता है और इस साल यह एक स्थान ऊपर आकर नौवें स्थान पर रहा है। मुंबई के बाजार में भी आने वाले महीनों में बढ़त दिख सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस सूची में पहले स्थान पर हांगकांग का सेंट्रल क्षेत्र है, जहां वार्षिक किराया 306.57 डॉलर प्रति वर्गफुट है। इसके बाद लंदन का वेस्टएंड, बीजिंग का फाइनेंस स्ट्रीट, हांगकांग का कोलून और बीजिंग का सीबीडी है।
न्यूयॉर्क का मिडटाउन-मैनहैटन सूची में छठे स्थान पर रहा है, जहां वार्षिक किराया 183.78 डॉलर प्रति वर्गफुट है। वहीं मिडटाउन-साउथ मैनहैटन सातवें स्थान पर है, जहां वार्षिक किराया 171.56 प्रतिफुट है। शीर्ष दस में टोक्यो का मारुनोउची/ ओटेमाची आठवें स्थान पर और लंदन का सिटी क्षेत्र 10वें स्थान पर है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी 10 साल बाद पहुंचेंगे भोपाल में प्रदेश कांग्रेस दफ्तर, संगठन सृजन अभियान का करेंगे आगाज

पाकिस्तान के कराची शहर में भूकंप के 3 झटके, जानिए कितनी रही तीव्रता...

रूस को चकमा देकर यूक्रेन ने कैसे किए ड्रोन हमले, 40 सैन्य विमान तबाह, 5 हवाई अड्डों पर अटैक

बड़ी खबर: सुकमा जिले में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, केरलापेंदा गांव हुआ माओवाद मुक्त

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? 37% बढ़ गए जाली नोट, इस तरह आसानी से पहचानें Fake currency

अगला लेख