साबरमती रिवरफ्रंट के लिए 1,000 करोड़ का योगदान देंगे शोभा ग्रुप के संस्थापक

Webdunia
मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023 (21:37 IST)
Sabarmati Riverfront: रियल्टी फर्म शोभा ग्रुप (Shobha Group) ने मंगलवार को कहा कि उसके संस्थापक पी.एन.सी. मेनन (P.N.C. Menon) ने अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट (Sabarmati Riverfront) के विकास के लिए 1,000 करोड़ रुपए का योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई है।
 
कंपनी ने बयान में कहा कि इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत 5 साल में मेनन की तरफ से 1,000 करोड़ रुपए साबरमती रिवरफ्रंट के विकास के लिए दिए जाएंगे।
 
शोभा ग्रुप ने कहा कि यह अंशदान अपनी निजी संपत्ति का 50 प्रतिशत हिस्सा दान में देने की मेनन की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। अहमदाबाद से होकर बहने वाली साबरमती नदी के तटीय इलाके को आकर्षक बनाने के लिए साबरमती रिवरफ्रंट परियोजना शुरू की गई थी। अहमदाबाद नगर निगम ने अक्टूबर, 2020 में इस परियोजना के दूसरे चरण को मंजूरी दी थी।
 
बयान के मुताबिक रिवरफ्रंट परियोजना के तीसरे चरण को राज्य सरकार और शोभा रियल्टी, दुबई के बीच साझेदारी में विकसित किया जाएगा। तीसरे चरण में साबरमती नदी के दोनों किनारों को सुंदर ढंग से विकसित किया जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने से फिर बेनकाब होगा पाकिस्तान, जानिए कैसे रची थी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश

तहव्वुर राणा को मिलेगी मौत की सजा? पूर्व गृह सचिव बोले- उसे 26/11 हमले के बारे में सब पता था

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

2 साल में एमपी की सड़कें होंगी अमेरिका जैसी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी बड़ी सौगात, CM यादव बोले- लौट रहा गौरवशाली इतिहास

वक्फ संशोधन अधिनियम को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सभी देखें

नवीनतम

बिहार और यूपी के कई क्षेत्रों में बिजली का कहर, अलग-अलग घटनाओं में 32 लोगों की मौत

DU के स्टूडेंट रहे नरेंद्र मान लड़ेंगे तहव्वुर राणा का केस

तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने से फिर बेनकाब होगा पाकिस्तान, जानिए कैसे रची थी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश

आतंकी तहव्वुर राणा का विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड, NIA ने क्या कहा

Delhi : लालकिला और जामा मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी

अगला लेख