विवादों में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा, उठे सवाल- कांग्रेस ने क्यों किया वीर सावरकर का अपमान?

Webdunia
गुरुवार, 22 सितम्बर 2022 (07:48 IST)
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संगठन की भारत जोड़ो यात्रा से संगठन को कितनी मजबूती मिल रही है इसका जवाब तो वक्त देगा लेकिन विवादों से पार्टी को नुकसान जरूर हो रहा है। ताजा विवाद भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वीर सावरकर से जुड़ा है। राहुल की यात्रा के स्वागत के लिए लगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पोस्टर में वीर सावरकर की फोटो को कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की फोटो से ढंक दिया। मामले पर बवाल मच गया। सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि कांग्रेस ने वीर सावरकर का अपमान क्यों किया?
 
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को केरल के कोच्चि पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत के लिए यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पोस्टर लगाए गए थे। इनमें स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का पोस्टर भी लगाया गया था। कांग्रेसियों को जैसे ही इसकी जानकारी लगी, उन्होंने आनन-फानन में उसके ऊपर गांधी जी की फोटो लगा दी।
 
सावरकर की फोटो उनके नाम के साथ लगाई गई थी। इस फोटो के एक ओर गोविंद बल्लभ पंत और दूसरी तरफ चंद्रशेखर आजाद की फोटो लगी थी। सावरकर की फोटो उनके नाम के साथ लगाई गई थी।
 
जैसे ही इसकी जानकारी कांग्रेसियों को लगी, तुरंत गांधी जी का एक पोस्टर मंगाया और सावरकर की फोटो के ऊपर लगा दिया। सोशल मीडिया पर इसके फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
 
कांग्रेसियों को जैसे ही इसका पता चला तो उन्होंने सावरकर की फोटो के ऊपर गांधी जी की लाठी और गीता लिए हुए फोटो लगवा दी। कांग्रेसियों को जैसे ही इसका पता चला तो उन्होंने सावरकर की फोटो के ऊपर गांधी जी की लाठी और गीता लिए हुए फोटो लगवा दी।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में कोरोना के 30 नए मामले, कर्नाटक में एक की मौत

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

गुटबाजी खत्म करने की राहुल गांधी की समझाइश का असर, दिग्विजय ने बताई मंच पर नहीं बैठने की वजह

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बावड़ी उत्सव में हुए शामिल

अगला लेख