केरल में फिर 10 हजार के पार Corona केस, महाराष्ट्र में 2620

Webdunia
शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (23:50 IST)
नई दिल्ली। केरल में फिर 10 हजार से ज्यादा कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में यहां 10 हजार 944 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 120 लोगों की मौत हुई है। 
 
केरल में इस अवधि में 12 हजार 922 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में फिलहाल 1 लाख 16 हजार 645 सक्रिय मामले हैं, जबकि अब तक 46 लाख 31 हजार 330 लोग कोरोना ‍से रिकवर हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हजार 72 हो गई है। पिछले 24 घंटों में राज्य में 95 हजार 510 नमूनों की जांच की गई।
 
महाराष्ट्र में 2620 : महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,620 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 65,73,092 तक पहुंच गई। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 59 मरीजों के दम तोड़ने के बाद अब तक राज्य में इस घातक वायरस के कारण 1,39,470 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
इसके मुताबिक, महाराष्ट्र में फिलहाल 33,011 मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में संक्रमण मुक्त हुए 2,943 लोगों के साथ ही राज्य में अब तक 63,97,018 मरीज ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक 5,99,14,679 नमूनों की जांच की जा चुकी है। राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. ललजावमी ने कहा कि 6.85 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है जिनमें से 4.64 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। मुंबई में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 529 नए मामले सामने आए हैं, जबकि कोविड-19 के 8 मरीजों की मौत हो गई।
 
तमिलनाडु में 1359 मामले : तमिलनाडु में शुक्रवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 1,359 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 26,75,592 तक पहुंच गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 20 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 35,754 हो गई।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या का छोटा गया, हजारों लोग पितृपक्ष में करते हैं पितरों का पिंडदान व तर्पण

New Reform : बिहार चुनाव से पहले EC की नई गाइडलाइन, उम्मीदवारों की रंगीन फोटो, EVM पर सीरियल नंबर्स, जानिए और क्या क्या बदला

Gold Price : सोना खरीदने का सही समय, कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट, चांदी के दाम भी धड़ाम

Jaish E Mohammed कमांडर ने Pakistan को किया बेनकाब, संसद हमले और 26/11 मुंबई हमले को लेकर किया बड़ा खुलासा

तूफान मचाने आई BMW की 2026-S 1000 R सुपरनेकेड बाइक, जानिए क्या हैं फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

Siropa row : राहुल गांधी को सिरोपा पहनाने के मामले में एक्शन, SGPC ने कर्मचारियों को किया निलंबित

राहुल गांधी आज फोड़ेंगे ‘हाइड्रोजन बम, करेंगे स्पेशल प्रेस कॉन्फ्रेंस

हुर्रियत के पूर्व अध्यक्ष उदारवादी नेता अब्दुल गनी बट का निधन

Disha Patani House Firing Case : कैसे मारे गए दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले बदमाश? किस गैंग के थे, पढ़िए ऑपरेशन की पूरी कहानी

MP : चूहाकांड के बाद CM ने कहा- MYH को पूरी तरह स्वच्छ बनाने का संकल्प लें

अगला लेख