8 जून को ED के समक्ष पेश होंगी कोरोनावायरस संक्रमित सोनिया गांधी

Webdunia
गुरुवार, 2 जून 2022 (14:09 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। हालांकि वह 8 जून को नेशनल हेराल्ड मामले से संबंधित धनशोधन के आरोपों की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश होंगी।
 
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले सप्ताह से नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर रही थीं। इनमें से कुछ लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए। कांग्रेस अध्यक्ष को भी बुधवार की शाम हल्का बुखार आया और कोविड के कुछ अन्य लक्षण दिखे जिसके बाद जांच कराई गई। जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला।
 
सुरजेवाला ने कहा कि चिकित्सीय परामर्श के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद को पृथकवास में कर लिया है। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने चिंता जताई है, ऐसे में हम यह कहना चाहते हैं कि वह ठीक हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। हम शुभकामनाओं के लिए आभार प्रकट करते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष 8 जून को ईडी के समक्ष पेश होंगी, जैसा कि हमने पहले सूचित किया था। कांग्रेस पार्टी भविष्य के घटनाक्रमों के बारे में सूचना देती रहेगी। ईडी ने समाचार पत्र ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े कथित धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी को बुधवार को समन जारी किया।
 
सोनिया गांधी (75) को ईडी ने 8 जून को मध्य दिल्ली के अपने मुख्यालय में पेश होने को कहा है, वहीं राहुल गांधी को 2 जून को पेश होने को कहा गया है। कांग्रेस ने प्रतिशोध की कार्रवाई का आरोप लगाया और कहा कि देश को गुमराह करने के लिए यह ‘कायरतापूर्ण साजिश’ रची गई है। सुरजेवाला ने यह भी कहा कि कांग्रेस और उसका नेतृत्व इससे डरने और झुकने वाले नहीं हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Apache Attack Helicopter : 60 सेकंड में दुश्मनों के 128 मूविंग टार्गेट्स पर सटीक वार, भारतीय सेना को मिले 3 अपाचे हेलीकॉप्टर, जानिए खूबियां

अब कब होगा Vice President का चुनाव, क्‍या है पूरी प्रक्रिया और जानिए क्‍या है इस पद के लिए योग्‍यता?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की आखिर क्या थी असली वजह?

उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से उठे कई सवाल, दबाव या स्वेच्छा?

खराब खाने, जाति सूचक शब्दों के प्रयोग के विरोध में 170 छात्रों ने किया अनोखा प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाया

सभी देखें

नवीनतम

कावड़ यात्रा की आड़ में आस्था के नाम पर अश्लील डांस, वीडियो वायरल, भक्ति पर उठे सवाल

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

खरगे का तीखा कटाक्ष, गरीबों को लूटकर अमीरों को लुटाना मोदी सरकार का मूल मंत्र

न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान बने झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री सोरेन ने बधाई दी

तीर्थाटन के क्षेत्र में उत्तराखंड के नए कीर्तिमान : धामी

अगला लेख