अदालत ने दी 26 सप्ताह का गर्भ गिराने की अनुमति

Webdunia
सोमवार, 3 जुलाई 2017 (17:42 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को गर्भपात पर अहम फैसला देते हुए एक महिला को 26 सप्ताह का गर्भ गिराने की अनुमति दे दी।
 
पश्चिम बंगाल की एक महिला और उसके पति ने शीर्ष न्यायालय से गर्भपात की इजाजत इस आधार पर मांगी थी कि महिला के गर्भ में पल रहा भ्रूण दिल की गंभीर बीमारी से ग्रसित है, जो महिला की सेहत के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।
 
ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज खुले न्यायालय में न्यायाधीश दीपक मिश्रा और न्यायाधीश एएम खानविलकर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए महिला को गर्भपात की इजाजत दी। न्यायालय ने महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की जांच के लिए सात डॉक्टरों की एक टीम गठित की थी।
 
डॉक्टरों की टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही महिला को गर्भपात की अनुमति दी गई। डॉक्टरों ने गर्भपात की सलाह दी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि अगर गर्भावस्था जारी रही तो मां को गंभीर मानसिक आघात का खतरा है। इसके अलावा अगर बच्चे का जन्म हुआ तो दिल की बीमारियों से राहत के लिए उसकी कई बार शल्य चिकित्सा करनी पड़ सकती है। 
 
शीर्ष न्यायालय ने पिछले महीने केंद्र को नोटिस भेजकर इस मामले पर राय मांगी थी। महिला के वकील ने एमटीपी कानून 1971 की धारा तीन की वैधता को न्यायालय में चुनौती दी थी। वकील ने महिला को गर्भपात की अनुमति देने के लिए प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. देवी शेट्टी का एक प्रमाणपत्र भी न्यायालय के समक्ष रखा था। कानून के तहत 20 सप्ताह से अधिक समय के गर्भ का गर्भपात कराना गैर कानूनी माना जाता है। महिला का कहना था कि 25 मई को जब उसे गर्भ में पल रहे भ्रूण की जन्मजात बीमारी का पता चला तब तक 20 सप्ताह से अधिक का समय हो गया था। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

टोल कलेक्‍शन में उत्तर प्रदेश टॉप पर, 7060 करोड़ रुपए की हुई कमाई

लालू यादव की तबीयत नाजुक, एम्स में कराया गया भर्ती

Meta ने Facebook और Instagram की सामग्री पर नहीं लगाई लगाम, तुर्किए सरकार ने लगाया जुर्माना Turkish government fined Meta

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा, वक्फ की 90 फीसदी से अधिक संपत्ति विवादित

Waqf Amendment Bill को लेकर मोदी सरकार पर भड़के औवेसी, बोले मैं गांधी के तरह बिल फाड़ता हूं

अगला लेख