नहीं रहे माकपा नेता सीताराम येचुरी, दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 12 सितम्बर 2024 (16:06 IST)
CPI(M) leader Sitaram Yechury News: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी का गुरुवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया 72 वर्षीय येचुरी लंबे समय से बीमार थे।
 
19 अगस्त को एम्स में हुए थे भर्ती : येचुरी का एम्स की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में तीव्र श्वसन नली संक्रमण का उपचार किया जा रहा था। येचुरी को निमोनिया जैसे सीने के संक्रमण के उपचार के लिए 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था।
 
कौन थे सीताराम येचुरी : सीताराम येचुरी 19 अप्रैल 2015 से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव थे। वे 2 बार राज्यसभा के सदस्य रहे। 12 अगस्त 1952 को चेन्नई में जन्मे येचुरी हैदराबाद में पले-बढ़े। 1969 के तेलंगाना आंदोलन के दौरान दिल्ली पहुंचे। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स) और जेएनयू से अर्थशास्त्र में एमए में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1975 में आपातकाल के दौरान येचुरी जेल भी गए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Kolkata RG Kar college Case : CM ममता और हड़ताली डॉक्टर आमने-सामने, हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं ये शर्तें

विनेश फोगाट ने किया बड़ा खुलासा, कहा पेरिस ओलंपिक में सरकार ने नहीं दिया था साथ

4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद बेंगलुरु में पुलिस ने BJP कार्यालय और आसपास सुरक्षा बढ़ाई

GNSS के बाद बड़ा सवाल, क्या होगा आपकी कार पर लगे Fastag का

सभी देखें

नवीनतम

नहीं रहे माकपा नेता सीताराम येचुरी, दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस

कानूनी अध्ययन का परिचय: कानून की शुरुआती गाइड

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

Excise policy corruption: केजरीवाल की जमानत याचिका पर 13 सितंबर को फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

संजौली मस्जिद विवाद पर मुस्लिम समिति का बड़ा फैसला, शिमला नगर निगम से की अपील

अगला लेख