आतिशी को क्राइम ब्रांच का नोटिस, 5 फरवरी तक मांगा जवाब

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 4 फ़रवरी 2024 (14:16 IST)
Crime branch notice to Atishi : केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना के घर पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम रविवार को उनके घर पहुंची। विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में क्राइम ब्रांच ने आतिशी को नोटिस दिया है। उन्हें जवाब देने के लिए 5 फरवरी तक का समय दिया गया है।
 
खबरों के अनुसार, विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में क्राइम ब्रांच ने आतिशी मार्लेना को नोटिस दिया है। हालांकि आतिशी अपने आवास पर नहीं थीं। क्राइम ब्रांच टीम ने आतिशी के आवास के अंदर और बाहर 3 घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार किया। बाद में उनके ऑफिस स्टाफ ने नोटिस रिसीव किया। दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री आतिशी मार्लेना ने पिछले दिनों भाजपा पर आम आदमी पार्टी (AAP) के कुछ विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की कोशिश का आरोप लगाया था।
 
दिल्ली पुलिस ने आरोपों को गंभीरता से लिया : भाजपा ने भी इस मामले में आप नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। इससे पहले दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों ने शनिवार को 5 घंटे के नाटकीय घटनाक्रम के बाद यहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उन्हें एक नोटिस तामील कराया।
 
अपराध शाखा ने केजरीवाल से आप के उन विधायकों के नामों का खुलासा करने को कहा, जिन्होंने भाजपा द्वारा उनसे संपर्क किए जाने का दावा किया था। केजरीवाल ने पिछले सप्ताह आरोप लगाया था कि भाजपा ने दिल्ली में उनकी सरकार गिराने के लिए आप के सात विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए देने की पेशकश की है।
ALSO READ: दिल्ली पुलिस ने 5 घंटे के नाटकीय घटनाक्रम के बाद केजरीवाल को नोटिस तामील कराया, 3 दिन में मांगा जवाब
इसके बाद, दिल्ली की मंत्री आतिशी ने भी आरोप लगाया था कि भाजपा ने दिल्ली में ‘ऑपरेशन लोटस (कमल) 2.0’ शुरू किया है। आतिशी ने कहा कि उन्होंने आप विधायकों को पैसे की पेशकश कर अपने पाले में करने की इसी तरह की कोशिश पिछले साल भी की थी, लेकिन वे असफल रहे।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगला लेख