Rajasthan government crisis : CM गहलोत द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं होंगे सचिन पायलट, किया 30 विधायकों के समर्थन का दावा

Webdunia
रविवार, 12 जुलाई 2020 (23:09 IST)
जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने रविवार रात दावा किया कि अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार अल्पमत में है और 30 से अधिक कांग्रेस और कुछ निर्दलीय विधायकों ने उन्हें समर्थन देने का वादा किया है।
 
एक अधिकारिक बयान में पायलट ने कहा कि वे सोमवार को होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होंगे। बयान के अनुसार कि राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट सोमवार को होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होंगे। 
 
पायलट ने कहा कि 30 से अधिक कांग्रेस और कुछ निर्दलीय विधायकों द्वारा उन्हें समर्थन देने के वादे के बाद अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में है।
 
शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से सरकार को भाजपा द्वारा अस्थिर करने के प्रयास का आरोप लगाने के बाद राजनीतिक संकट के बीच पायलट की यह पहली प्रतिक्रिया है।
 
ALSO READ: राजस्थान में सियासी संकट : सचिन पायलट को सिंधिया का साथ, बोले- कांग्रेस को प्रतिभा और क्षमता पर विश्वास नहीं
 
यह आरोप लगाया गया था कि भाजपा मध्यप्रदेश की तर्ज पर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है जबकि पार्टी के विधायक और निर्दलीय विधायक गहलोत के नेतृत्व में विश्वास प्रकट करने के लिए उनके निवास पर मुलाकात कर हैं।
 
पायलट के समर्थक माने जाने वाले कुछ विधायकों के शनिवार को दिल्ली में होने के वजह से गुटबाजी की चर्चा को हवा मिली थी।
 
ALSO READ: राजस्थान में राजनीतिक संकट, सचिन पायलट के नोटिस ने बढ़ाई गहलोत सरकार की मुसीबत
 
हालांकि तीन ऐसे विधायकों ने जयपुर आकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि दिल्ली वे अपने व्यक्तिगत कारणों से गए थे।
 
दानिश अबरार, चेतन डूडी और रोहित बोहरा ने कहा कि उनके बारे में मीडिया ने आंशका जताई थी, लेकिन वे पार्टी आलाकमान के निर्देशों का पालन पार्टी के एक सच्चे सिपाही के जैसे करेंगे।
 
रविवार देर शाम इन विधायकों द्वारा मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गयी प्रेस वार्ता के बाद पायलट की ओर से बयान जारी किया गया।
 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसके बारे में पायलट ने कहा कि वे इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप फिर भारत पर भड़के, टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी, कहा- रूस से तेल खरीदकर कमाता है भारी मुनाफा

आपके शहर में भी हो सकता है! पुलिस ने जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये काम

मैं बनूंगा प्रेमानंद! साधु बनने के लिए घर से भागा 13 साल का लड़का

रशियन लड़कियों को भारी पड़ा यूक्रेन का ड्रोन अटैक का वीडियो बनाना, हमले के बाद विस्फोट को कर रही थीं शूट

देश में लॉन्च हो रहा है नया इन्वेस्टमेंट ऑप्शन SIF! जानें SIP से कैसे है अलग और कौन कर सकता है निवेश

सभी देखें

नवीनतम

प्रयागराज में जल प्रलय से 7 हजार बेघर, हर साल बाढ़ और प्राकृतिक आपदाएं तो सिर्फ चेतावनी हैं

सिंध का पानी आने वाली पीढ़ियों के लिए पंजाब के भूजल को बचाने में सहायक हो सकता है : मुख्यमंत्री

big disasters of uttarakhand : उत्तराखंड की 5 बड़ी प्राकृतिक आपदाएं, जिनमें गई हजारों लोगों की जान

भोपाल-इंदौर को मेट्रोपोलिटन सिटी बनाने का एक्ट विधानसभा से पास, बोले CM मोहन यादव, जेट की गति से विकसित हो रहा इंदौर

Uttarakhand Cloudburst : उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, हर्षिल आर्मी कैंप तबाह, कई जवानों के लापता होने की आशंका

अगला लेख