Hanuman Chalisa

कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिलों के लिए अब होंगी बख्तरबंद गाड़ियां

Webdunia
सोमवार, 25 मार्च 2019 (19:42 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कश्मीर घाटी में अपने कर्मियों के काफिलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बख्तरबंद गाड़ियों (एमपीवी) के नए बेड़े एवं 30 सीटों वाली बसों की खरीद करेगा। बल के प्रमुख ने यह जानकारी दी।
 
अर्द्धसैनिक बल ने आतंकवादरोधी एवं कानून-व्यवस्था संबंधी कर्तव्यों के निर्वाह के लिए कश्मीर घाटी में तैनात अपनी 65 बटालियनों के लिए अपने बम निरोधी दस्ते को भी बढ़ाने का फैसला किया है।
 
बल ने ये नए उपाय 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद किए हैं। इस हमले में जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले की एक बस में सवार 40 कर्मी उस समय शहीद हो गए थे, जब आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन से बस को टक्कर मार दी थी।
 
सीआरपीएफ के महानिदेशक आरआर भटनागर ने बताया कि हम कश्मीर में अपनी आईईडीरोधी क्षमताओं को बढ़ा रहे हैं। हम और बख्तरबंद गाड़ियां खरीद एवं भेज रहे हैं और बल की बसों को बुलेटप्रूफ बना रहे हैं। बड़ी बसों को बख्तरबंद बनाना मुश्किल है इसलिए हम 30 सीटों वाली छोटी बसों को खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं जिन्हें बेहतर तरीके से बख्तरबंद किया जा सके।
 
सीआरपीएफ प्रमुख ने कहा कि यह तय किया गया है कि कश्मीर घाटी में तैनात बल की प्रत्येक बटालियन को बमनिरोधी दस्ता उपलब्ध कराया जाएगा तथा पुलवामा जैसे हमलों से निपटने के लिए काफिले की आवाजाही एवं सुरक्षा के नए तरीकों पर गौर किया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी

मैं Cockroach Janta Party के प्रदर्शन में शामिल होऊंगा, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो

OSM विवाद के बीच CBSE में बड़ा फेरबदल, लोकांडे प्रशांत सीताराम बने नए चेयरपर्सन, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की जिम्मेदारी, प्रणाली की जांच के लिए बनी कमेटी

4 जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून! IMD ने बताया कब होगी बारिश की जोरदार शुरुआत

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, किसानों की आय बढ़ाने में बनेगा मील का पत्थर : CM योगी

अगला लेख