Petrol Diesel Prices : क्रूड ऑइल 105 डॉलर के करीब पहुंचा, पेट्रोल डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं

Webdunia
बुधवार, 27 जुलाई 2022 (08:54 IST)
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में क्रूड ऑइल के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है और ये आज भी लगातार 100 डॉलर के ऊपर बने हुए हैं। ब्रेंट क्रूड का भाव बुधवार सुबह बढ़कर 105 डॉलर के करीब पहुंच गया। इसी कारण से सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कटौती नहीं कर पा रही हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार सुबह जारी में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में एक बार फिर कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्‍ली में पेट्रोल अब भी 96.72 रुपए लीटर मिल रहा है। अगर क्रूड की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में इस में मामूली तेजी आई है, लेकिन कीमतें बढ़कर 105 डॉलर के करीब पहुंच गईं। आज बुधवार सुबह ब्रेंट क्रूड का भाव 104.7 डॉलर प्रति बैरल रहा जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई 95.52 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

12 जुलाई को लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए, रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का तोहफा

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

खराब दाल पर महाराष्ट्र के नेताजी का बवाल, चांटे मार कर किया बेहाल

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

अगला लेख