Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Petrol Diesel Prices : क्रूड ऑइल के दाम गिरे, यूपी से बिहार तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आया बदलाव

Advertiesment
New prices of petrol diesel
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार में पिछले 24 घंटे में थोड़ा और नीचे आई हैं और इसका असर आज बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी दिख रहा है। आज यूपी से बिहार तक कई शहरों में तेल के दाम घट गए हैं लेकिन दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्भावर नोएडा) में आज सुबह पेट्रोल के दाम 16 पैसे गिरकर 96.60 रुपए लीटर हो गए जबकि डीजल 16 पैसे सस्‍ता होकर 89.77 रुपए लीटर बिक रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 24 पैसे सस्‍ता हुआ और 96.33 रुपए लीटर हो गया है जबकि डीजल 23 पैसे गिरकर 89.53 रुपए लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 23 पैसे गिरा और 107.24 रुपए लीटर बिक रहा है जबकि डीजल 21 पैसे टूटकर 94.04 रुपए लीटर पहुंच गया है।
 
कच्‍चे तेल की कीमतों में बीते 24 घंटों के दौरान कोई खास बदलाव नहीं आया है। ब्रेंट क्रूड का भाव 85.15 डॉलर प्रति बैरल पर लगभग स्थिर बना हुआ है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी 78.63 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। दूसरी ओर नोएडा में पेट्रोल 96.60 और डीजल 89.775, लखनऊ में पेट्रोल 96.33 और डीजल 89.53, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शराब की खाली बोतलों पर अब 10 रुपए का रिफंड