Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतों में एक बार फिर आया उछाल, पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर दिखा असर

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतों में एक बार फिर आया उछाल, पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर दिखा असर
, सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (10:07 IST)
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में एक बार फिर उछाल आना शुरू हो गया है। इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखने लगा है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज सोमवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट में बदलाव दिख रहा है।
 
सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी दिल्‍ली, मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन यूपी और बिहार में इसके भाव बदल गए हैं। यूपी के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) जिले में पेट्रोल 24 पैसे सस्‍ता होकर 96.76  और डीजल 21 पैसे गिरकर 89.93 रुपए लीटर हो गया है।
 
हालांकि यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 1 पैसे की मामूली बढ़ोतरी हुई है, वहीं बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल का रेट 21 पैसे गिरकर 107.59 रुपए लीटर और डीजल 20 पैसे लुढ़ककर 94.36 रुपए लीटर हो गया है।
 
अगर कच्‍चे तेल की बात करें तो इसकी कीमतों में पिछले 24 घंटे के दौरान काफी बदलाव आया है। ब्रेंट क्रूड का भाव पिछले 24 घंटे में बढ़कर 92.14 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट 86 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.76 और डीजल 89.93, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, पटना में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.36 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर के भाव में बिक रहा है।
 
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए भाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : गैंगस्टर और आतंक के ठिकानों पर NIA का अटैक, 4 राज्यों में छापेमारी