Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतें स्थिर, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल डीजल के दाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतें स्थिर, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल डीजल के दाम
, गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023 (11:39 IST)
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतें वैश्विक बाजार में बीते 3 दिनों से स्थिर बनी हुई हैं। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों की ओर से गुरुवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव दिख रहा है। आज नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ सहित यूपी के कई शहरों में तेल महंगा हो गया है। हालांकि दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ा है।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्भावर नोएडा) में आज सुबह पेट्रोल के दाम 40 पैसे चढ़कर 97 रुपए लीटर हो गए जबकि डीजल 37 पैसे महंगा होकर 90.14 रुपए लीटर बिक रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 14 पैसे बढ़ा और 96.47 रुपए लीटर हो गया है।
 
कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में खास बदलाव नहीं आया है। ब्रेंट क्रूड का भाव 85.38 डॉलर प्रति बैरल पर लगभग स्थिर बना हुआ है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी 78.50 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 97.00 और डीजल 90.14, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.66 और गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपए और डीजल 89.75 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अडाणी पॉवर को एक ओर झटका, 7,000 करोड़ का डीबी पॉवर का सौदा पूरा करने में विफल