Festival Posters

CUET UG के परीक्षा परिणाम घोषित, एक अभ्यर्थी ने 5 में से 4 विषयों में हासिल किए 100 पर्सेंटाइल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 (15:48 IST)
CUET UG result declared: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक (CUET-UG) के परिणाम घोषित कर दिए। एनटीए के अनुसार एक अभ्यर्थी ने 5 में से 4 विषयों में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए। इसके अनुसार 3 विषयों में 17 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं।
 
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने  सीयूईटी यूजी 2025 का परिणाम 4 जुलाई को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। उम्मीदवार cuet.nta.nic.in पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉग इन करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।ALSO READ: NEET UG 2025 : छात्रों की दोबारा परीक्षा लेने पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने लगाई रोक, एक्जाम के दौरान बिजली हो गई थी गुल
 
13,54,699 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया : परीक्षा में कुल 13,54,699 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था जिनमें से 10,71,735 ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें 6,47,934 महिला उम्मीदवारों ने आवेदन किया जिनमें से 5,23,988 उपस्थित रहीं। वहीं पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 7,06,760 रही जिनमें से 5,47,744 परीक्षा में शामिल हुए। तीसरे लिंग से 5 उम्मीदवार पंजीकृत हुए थे जिनमें से 3 ने परीक्षा दी।
 
सीयूईटी यूजी 2025 के लिए कुल 13,54,699 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था जिनमें से 10,71,735 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। श्रेणियों के अनुसार देखें तो सामान्य वर्ग से सबसे अधिक 6,08,705 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया जिनमें से 4,75,051 उपस्थित रहे। ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) वर्ग से 4,44,227 पंजीकृत थे जिनमें 3,59,264 ने परीक्षा दी, वहीं ईडब्ल्यूएस श्रेणी से 73,017 उम्मीदवारों ने आवेदन किया और 60,315 उपस्थित हुए। एससी वर्ग से 1,44,289 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया जिनमें से 1,14,751 परीक्षा में शामिल हुए। एसटी श्रेणी में पंजीकरण की संख्या 84,461 रही जिसमें से 62,354 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।ALSO READ: CBSE कक्षा 10वीं की परीक्षा साल में 2 बार कराने पर बोले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इससे तनाव होगा कम
 
परीक्षा 13 मई से 4 जून 2025 तक आयोजित की गई थी : परीक्षा 13 मई से 4 जून 2025 तक आयोजित की गई थी। इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में कुल 13,54,699 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन इनमें से केवल 10,71,735 अभ्यर्थी ही परीक्षा में उपस्थित हुए। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जो कि केंद्रीय, राज्य और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अनिवार्य है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Aligarh first lock museum : अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला 'ताला म्यूजियम', 10 हजार करोड़ के पार जाएगा ताला कारोबार!

हमसे तेल खरीदो या खुद लड़ना सीखो, ईरान युद्ध में साथ न देने वाले देशों पर भड़के Donald Trump

आखिर इस्फहान ही क्यों बना निशाना? 900KG बम से मची तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया धमाके का वीडियो

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

IIT बॉम्बे ने ढूंढा LPG का सस्ता विकल्प, अब सूखे पत्तों से जलेगा रसोई का चूल्हा

LPG सिलेंडर की बुकिंग ने खोला राज, पत्नी की हत्या के दोषी पूर्व आर्मी कैप्टन गिरफ्त में, 4 साल से था फरार

विनाश के लिए तैयार रहें, ईरान की चेतावनी, 1 अप्रैल से Google, Apple और Microsoft समेत 18 कंपनियों को बनाएगा निशाना

योगी सरकार में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से 2.31 लाख से अधिक बच्चों को मिली सहायता

योगी सरकार में औद्योगिक क्रांति, 9 साल में 17 हजार से अधिक कारखाने पंजीकृत

अगला लेख