उदयपुर में कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील, अब स्थिति पूरी तरह सामान्य

Webdunia
सोमवार, 4 जुलाई 2022 (13:33 IST)
उदयपुर/जयपुर। उदयपुर में सोमवार को कर्फ्यू में सुबह 8 बजे से 12 घंटे की ढील दी गई है। जिले में दो लोगों ने मंगलवार को एक दर्जी कन्हैयालाल की हत्या कर दी थी, जिसके बाद सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था। मंगलवार शाम को ही शहर के 7 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था।
 
उदयपुर के जिलाधीश ताराचंद मीणा ने बताया कि मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को 12 बजे तक निलंबित किया गया है और सेवाओं को बहाल करने का निर्णय स्थिति की समीक्षा के बाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक दी गई है। स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
 
मंगलवार को हुई थी कन्हैया की हत्या : भाजपा के निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ एक विवादास्पद टिप्पणी को सोशल मीडिया पर समर्थन देने के लिए दर्जी कन्हैया लाल की पिछले सप्ताह रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद नाम के दो लोगों ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शहर में तनाव हो गया था जिसके बाद कर्फ्यू लगाया गया था।
 
दोनों आरोपियों को वारदात के कुछ घंटों बाद राजसमंद के भीम क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया था। बृहस्पतिवार रात को दर्जी कन्हैया की दुकान की टोह लेने (रेकी) और हत्या की साजिश में शामिल 2 और लोगों को गिरफ्तार किया गया था। चारों अभी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की हिरासत में हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख